Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘एकता की शपथ’ दिलाई, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में एकता की शपथ दिलाते हुए

एकता नगर (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को “एकता की शपथ” दिलाई और राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति सभी की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि “भारत की एकता, हमारी पहचान है।”

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का भी अवलोकन किया, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टुकड़ियों ने भाग लिया। सभी दलों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक रहा। इस परेड में बीएसएफ का ऊंट दस्ता, असम पुलिस का मोटरसाइकिल स्टंट और भारतीय नस्ल के श्वान दल विशेष आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में देशभर से आई 10 झांकियों ने “विविधता में एकता” का संदेश दिया। 900 कलाकारों ने भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करते हुए शास्त्रीय नृत्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वीरता पदक विजेताओं को सम्मानित किया जिन्होंने नक्सल और आतंकवाद रोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाया।

फिशर्स कार्ट को पूर्ण सहयोग करेगी सरकार: नंद किशोर राम

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

जमुई में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी की 17 बोगियां पटरी से उतरीं

Nationalist Bharat Bureau

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने की तैयारी

बेगूसराय में बवाल: झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने डीएम को बंधक बनाया

Nationalist Bharat Bureau

मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया:नीतीश कुमार

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

BIHAR:अगले मुख्य सचिव के नाम पर आधा दर्जन नामों पर कयास

नेहा सिंह राठौड़ ने”हॉस्टल काण्ड” के बहाने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Leave a Comment