Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली:अब जबकि लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण बाकी है जो की 1 जून को होने वाला है ऐसे में इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान लगाने का फैसला किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई से 1 जून तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लोकसभा चुनाव अभियान के समापन पर ध्यान करेंगे। प्रधानमंत्री रॉक मेमोरियल में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

 

बता दें कन्याकुमारी वह स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता का विजन दिखा था। इस शिला का स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा। लोगों का मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, वैसे ही यह शिला स्वामी विवेकानन्द के जीवन में भी वैसा ही स्थान रखती है। यहीं पर वे देश भर में घूमने के बाद पहुंचे और 3 दिनों तक तपस्या की और एक विकसित भारत का सपना देखा।पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती भी भगवान शिव की प्रतीक्षा करते समय उसी स्थान पर एक पैर पर ध्यान करती थीं।

 

यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा, यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तट रेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं।प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव अभियानों के अंत में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाना जाता है। इसके अनुरूप, वह 30 मई को कन्याकुमारी पहुंचेंगे और 1 जून तक वहां रहेंगे।

 

बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 2019 में, उन्होंने केदारनाथ का दौरा किया था और 2014 में उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था। 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से सात चरणों में हो रहे हैं। वहीं वोटों की गिनती आगामी 4 जून को होगी। (इनपुट-एएनआई)

आप नेता सत्येंद्र जैन पर बेनामी संपत्ति का झूठा आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता पर लोकायुक्त ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के हाजियों को रवाना किया

IRCTC केस में लालू-तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें

भाजपा में सटोगे तो आरक्षण से कटोगे:राजद

विभिन्न मांगों के साथ हजारों आशा व फैसिलिटेटर का पटना में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

तेजस्वी का 18 अक्टूबर से 26 अक्टूबर का ‘‘कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम’’ स्थगित

तेजस्वी यादव की ‘माई बहिन मान योजना’ की घोषणा से NDA में खलबली

Nationalist Bharat Bureau

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक मुख्यमंत्री,पार्टी और सरकार पर नजर रखेंगे डीके शिवकुमार !

भाजपा सरकार की 9 साल की तबाही – बर्बादी के खि़लाफ़ महागठबंधन का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना – प्रदर्शन 15 जून को

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले तेजस्वी यादव

Leave a Comment