Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे लेकिन…

पटना:राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक पर एक पोस्ट करके मोदी हुकूमत को कटघरे में खड़ा किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय जनता दल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कर्नाटक के एमपी को जिस पर 3000 महिलाओं के साथ बलात्कार करने का आरोप है उसे अपने संरक्षण में विदेश भगा देती है जबकि बिहार समेत पूरे भारत में नौकरी देने की बात करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जेल भेजने की बात करती है। राष्ट्रीय जनता दल ने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है।

 

राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्वीट किया गया कि 3000 महिलाओं का बलात्कार करने वाले को चुपके से विदेश भेज देंगे!देश के गरीबों का ₹10,000-20,000 करोड़ का गबन करनेवाले पूंजीपति मित्रों को चुपके से भगा देंगे!पर 17 महीनों में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देनेवाले को जेल भेजने की धमकी देंगे!क्यों??- क्योंकि वह देशभर में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी जो देने जा रहा है!

 

बताते चलें कि इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘बिहार को लूटने वाले जेल में होंगे’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि ‘पीएम धमकी दे रहे हैं, हम भी उन्हें बता दें कि ये बिहार है, झारखंड और दिल्ली नहीं। एकबार हाथ लगाएं।बिहार के लोग गुजरात के लोगों से नहीं डरते… बिहार के लोग किसी से नहीं डरते, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था।75 साल का बुजुर्ग 34 साल के युवा को धमकी दे रहा है कि अगर तुमने हमें हरा दिया तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे…जनता फैसला करेगी।

 

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने थामा RJD का हाथ, बोले – बदलाव अब जरूरी है, बिहार के युवाओं को देना होगा नया रास्ता

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

अग्निपथ को लेकर जारी आंदोलन बिहार के 30 जिला मुख्यालय होते हुए अब छोटे छोटे कस्बों में पहुंच गया

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला के माध्यम से सदियों पुरानी लोक कलायें पुनर्जीवित हो उठी हैं

Nationalist Bharat Bureau

योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला: “विपक्ष ब्रिटिशों की तरह देश को बांटने की साजिश रच रहा है”

महागठबंधन सरकार को नया वास-आवास कानून बनाना होगा:खेग्रामस

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

बिहार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में एक्सपायरी दवा देने का आरोप

Leave a Comment