Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

पटना: विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद, विपक्ष ने कानून व्यवस्था को लेकर हमला बोला है. विपक्षी इंडिया गठबंधन राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 20 जुलाई को राज्यव्यापी आंदोलन करेगा. इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को शाम 4 बजे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस बैठक में मंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी सहित सभी बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे. सभी प्रमंडलों के आयुक्त, जिलों के डीएम-एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मौजूद रहेंगे.

 

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजद लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि तब और अब की स्थिति की तुलना के लिए पटना के गांधी मैदान में खुली बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह अजीब है कि बिहार को कौन चला रहा है, कुछ रिटायर्ड नौकरशाह या कोई अज्ञात बल। अगर सीएम को मौजूदा स्थिति की जानकारी है तो यह गंभीर चिंता का विषय है. इससे पहले शक्ति सिंह यादव ने भी कहा कि बिहार में एक रिटायर्ड अधिकारी जूते की नोंक पर कानून व्यवस्था चला रहा है.

 

बता दें पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए. मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है.बहरहाल विपक्ष के राज्य में कानून व्यवस्था के प्रश्न पर लगातार घिरे नीतीश कुमार आज बैठककरने वाले हैं. बैठक को लेकर पदाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रवासी मजदूरों की समस्या पर काँग्रेस का धरना एवं प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में थाने से लेकर अंचल तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पिता और तीन बेटियों की संदिग्ध मौत

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड अनुमंडल के कंसार पंचायत में एक हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले पैक्स गोदाम का उद्घाटन

SIR बाधा पर Supreme Court सख्त, EC से कहा—मामले तुरंत हमारे संज्ञान में लाएं

उपलब्धियों से भरा रहा डॉ.अखिलेश प्रसाद सिंह का दो साल का कार्यकाल: कांग्रेस

सीतामढ़ी जिले में बाढ़ की कोई स्थिति नहीं,सभी तटबंध सुरक्षित,प्रशासन का दावा

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप के ‘अच्छे दोस्त’ अब शायद गले नहीं लगाना चाहते

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

Leave a Comment