Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

इमामगंज में एनडीए की जीत, दीपा मांझी ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

Bihar By Election Results: जीत की सूचना मिलते ही दीपा मांझी ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया है. दीपा मांझी के गोदावरी स्थित आवास पर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. पत्रकारों से बात करते हुए दीपा मांझी ने क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का भरोसा दिया है.

 

Bihar By Election Results:इमामगंज विधानसभा सीट पर एनडीए समर्थित हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) की दीपा मांझी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद उम्मीदवार रौशन मांझी को भारी अंतर से हराया। अंतिम राउंड की गिनती के बाद दीपा मांझी को कुल 53,417 वोट मिले, जबकि रौशन मांझी को 47,472 वोट मिले। वहीं, जन सुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को केवल 37,082 वोट मिले। हालांकि, परिणाम का औपचारिक घोषणा अभी बाकी है।

दीपा मांझी केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन की पत्नी हैं। जीत की सूचना मिलते ही दीपा मांझी ने अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाया और गोदावरी स्थित अपने आवास पर आतिशबाजी की। पत्रकारों से बात करते हुए दीपा मांझी ने क्षेत्र की जनता के हित में काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, “हमारी जीत इमामगंज विधानसभा की जनता की जीत है। यह जनता के विश्वास की जीत है।”

दीपा मांझी ने आगे कहा, “हम जनता का धन्यवाद करते हैं। आने वाले समय में जो कुछ काम बाकी रह गए हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। हमारी प्राथमिकता होगी कि सरकार की योजनाओं का लाभ इमामगंज की जनता को मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि न सिर्फ इमामगंज, बल्कि बेलागंज विधानसभा में भी एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है, इसके लिए वे जनता का आभार व्यक्त करती हैं।

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐतिहासिक उपलब्धि, देश में मिसाल: इरशाद अली आज़ाद

Nationalist Bharat Bureau

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री बोले,जिन पिछड़ी जनजातियों को पिछली सरकारों ने नहीं पूछा, उसे मोदी पूजता है

Nationalist Bharat Bureau

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

भुवनेश्वर के नाइट क्लब में भीषण आग, धुएं से मचा हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ी, पेट दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया इलाज

Nationalist Bharat Bureau

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Nationalist Bharat Bureau

बीजेपी हिंदू देवी-देवताओं की संरक्षक नहीं, बंगालियों को यह नहीं सिखाना चाहिए कि देवी काली की पूजा कैसे करें: महुआ मोइत्रा

Nationalist Bharat Bureau

अंचल पदाधिकारी पटना सदर ने गायघाट उत्तरी गली, स्लम बस्ती के मामले में किया जनसुनवाई

Nationalist Bharat Bureau

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट: रोकथाम इलाज से बेहतर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment