Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बजट से पहले पीएम मोदी करेंगे अर्थशास्त्रियों से मंथन

केंद्रीय बजट 2026-27 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देश के प्रख्यात अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक करेंगे। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में आर्थिक हालात, विकास की प्राथमिकताएं और बजट से जुड़े सुझावों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। यह परंपरागत प्रक्रिया बजट तैयार करने से पहले हितधारकों की राय जानने के उद्देश्य से की जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी एक फरवरी को 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं। यह बजट ऐसे समय में आएगा, जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं बनी हुई हैं और भारत के निर्यात पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत तक के भारी शुल्क का दबाव भी अर्थव्यवस्था पर देखा जा रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ होने वाली इस बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीवीआर सुब्रह्मण्यम और आयोग के अन्य सदस्य भी शामिल होंगे। सरकार को उम्मीद है कि विशेषज्ञों से मिलने वाले सुझावों से बजट को अधिक संतुलित, विकासोन्मुख और वैश्विक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली एयरपोर्ट पर एटीसी खराबी से 100+ उड़ानें प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मऊ स्टेशन पर हड़कंप

सीतामढ़ी:मृतक नागेश्वर राय के परिवार से मिला जन अधिकार पार्टी का प्रतिनिधि मंडल,परिवार को दी सांत्वना

Nationalist Bharat Bureau

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

ज़ी न्यूज़ के खिलाफ कार्रवाई के लिए न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्स अथॉरिटी पहुंचा कांग्रेस का अल्पसंख्यक विभाग

Nationalist Bharat Bureau

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी के सीएम बनने तक जारी रहेगी नीतीश-लालू की नूरा-कुश्ती

बेलसंड अनुमंडल बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित

Leave a Comment