Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Ekanth Shinde:   कई दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में जारी राजनीतिक लड़ाई का अंत होता हुआ दिखाई दे रहा है । पहले गुजरात में और फिर असम में डेरा जमाए हुए शिवसेना के बागी गुट के विधायकों और उसके नेतृत्वकर्ता एकनाथ शिंदे ने मुंबई में आकर अब लगभग मुंबई की कमान संभालने की तैयारी कर ली है। अब खबर यह है कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे होंगे। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह चौंकाने वाला ऐलान किया है। से पहले यह माना जा रहा था कि वरिष्ठ और होने के नाते और पूर्व में महाराष्ट्र की कमान संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री  बनाया जाएगा जबकि शिवसेना के बागी गुट के एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलेगी लेकिन इस ऐलान ने पूरी तस्वीर ही पलट दी है। देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे के साथ राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।

खबरों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे के पास शिवसेना के ज्यादातर विधायकों का समर्थन है और भाजपा एवं 16 अन्य निर्दलीय विधायकों ने उन्हें समर्थन का फैसला लिया है। फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे आज शाम को 7:30 बजे ही सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद आने वाले समय में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि मैं कैबिनेट से ही बाहर रहूंगा और सरकार को पूरा सहयोग दूंगा।

बीकेटीसी का बड़ा फैसला, मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक

सिधु मुसेवाला की हत्या के बाद हो सकता था पंजाब में गैंगवॉर, पुलिस ने किया खुलासा

पार्टियों के ऑफिस के आवंटन में सुसंगत नीति बने:माले

Nationalist Bharat Bureau

President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीजेआई ने दिलाई शपथ

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

Punjab Politics: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किल!अब मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Nationalist Bharat Bureau

मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय बोले- पार्टी में पूरा मिलेगा मान-सम्मान

बोचहां:राजद की जीत में भूमिहार की भूमिका गढ़ने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment