Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab Politics: BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की बढ़ी मुश्किल!अब मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

चंडीगढ़:भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा कि पिछले दिनों हुई गिरफ्तारी और फिर हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस से रिहाई दिलाने के बाद थमते विवाद के बीच पंजाब की एक स्थानीय अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी का एक नया वारंट जारी कर दिया है। गिरफ्तारी के इस वारंट से भाजपा नेता की मुश्किलें बढ़ गई हैं।बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने शनिवार को वारंट जारी किया है।पंजाब के मोहाली कोर्ट के द्वारा 7 मई 2022 को जारी वारंट में कहा गया है कि भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए। कोर्ट ने भाजपा नेता को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस बीच दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए जरूरी इंतजाम करेगी।

आमने-सामने पंजाब और दिल्ली पुलिस

विदित हो कि शुक्रवार 6 मई 2022 को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले पर पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस आमने सामने आ गई थी। पंजाब पुलिस जब बागा को लेकर मोहाली जा रही थी तो हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया गया था और यहां से पंजाब पुलिस की गाड़ियों को पिपली पुलिस थाने ले जाया गया था। बाद में कुरुक्षेत्र से दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को अपनी हिरासत में ले लिया था।

वारंट की कॉपी

क्या है मामला

दिल्ली पुलिस के अफसर आन के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने पंजाब के मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार देर रात तक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

Nationalist Bharat Bureau

विश्वविद्यालयों की लेट-लतीफी से युवाओं में आक्रोश; उच्च शिक्षा की स्थिति सुधारने सड़कों पर उतरेंगे युवा

मोहम्मद असद को शिवहर विधानसभा से उम्मीदवार बनाने की मांग तेज़

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

फलस्तीन की मदद के नाम पर 4 करोड़ की अवैध वसूली, चार लोगों पर मामला दर्ज

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचे बिहार भाजपा के हारे हुए 3 प्रत्याशी,चर्चाओं का बाजार गर्म

यशवंत सिन्हा का TMC से इस्तीफ़ा, हो सकते हैं विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

Leave a Comment