Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेटी का था ड्राइवर से प्रेम प्रसंग, पूर्व सरपंच पिता ने दोनों को मौत के घाट उतारा

पटना:प्रेम प्रसंग में अक्सर प्रेमी प्रेमिका के दरमियान लड़ाई झगड़े की वजह से दोनों के बीच मारपीट की खबरें आती हैं तो कभी-कभी प्रेमी प्रेमिका के दौरान बात ना बनने की वजह से आत्म हत्याएं की खबरें आती हैं लेकिन इस बार बेगूसराय में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है इसमें एक पूर्व सरपंच पिता ने अपने ड्राइवर के प्रेम प्रसंग के जाल में फंसी अपनी बेटी और ड्राइवर को है मौत के घाट उतार दिया है।

बिहार के बेगूसराय(Begusarai) से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दीपावली (Dipawali) की रात प्रेम प्रसंग में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व सरपंच पति ने घर से बुलाकर अपने ड्राइवर(Driver) और बेटी की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। इस घटना के बाद लड़के के परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच 31(NH-31) जाम कर दिया है। खबरों के अनुसार घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों राजापुर डुमरी चौक की है। बताया जाता है कि लाखों पंचायत के पूर्व सरपंच कारेलाल राय के यहां चालक(Driver) के रूप में काम कर रहा नुनु बाबू पासवान का प्रेम प्रसंग उसकी बेटी रूपम से चल रहा था। चालक नंदलाल पासवान के परिजनों का आरोप है कि पूर्व सरपंच पति कारेलाल राय दीपावली की रात अपने सहयोगियों के साथ घर पर पहुंचा और चालक नुनुबाबू पासवान को बुलाकर ले गया और उसकी और उसने अपनी बेटी दोनों की हत्या कर दी और दोनों शव को  रेलवे लाइन पर फेंक दिया।

मृतक पूर्व सरपंच के यहां पिछले 2 साल से काम कर रहा था, लेकिन 1 हफ्ते से उसने काम छोड़ दिया था। इस दौरान चालक (Driver)नुनुबाबु पासवान का पूर्व सरपंच की बेटी रूपम कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी घरवालों को भी मिल गई थी। प्रेम प्रसंग से नाराज पूर्व सरपंच अपने सहयोगियों के साथ दीपावली की रात चालक को उसके घर से बुलाया और फिर लड़का और लड़की दोनों की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। फिलहाल स्थानीय लोग एनएच को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की सूचना पर लाखो थाना पुलिस(Lakho Thana Police) मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

केंद्र की कुम्भकर्णी सरकार जनहित के मुद्दे से आंख फेरकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में लगी है:शशिरंजन यादव

Bihar Vidhansabha:नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा,कार्यवाही स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

बजरंग दल नाम होने से वह बजरंगबली नहीं हो जाता है:शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर दी गयी श्रद्धांजलि

Nationalist Bharat Bureau

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

Senior Citizens Card 2025: 1 नवंबर से बुजुर्गों को मिलेंगे 7 बड़े लाभ, केंद्र सरकार की नई योजना से मिलेगा सम्मान और सहारा

जामिया आरसीए की श्रुति शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में किया टॉप, केंद्र से कुल 23 सिलेक्ट

BJP-Congress: भाजपा ने राहुल गांधी को बताया ‘छोटा पोपट

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप यादव की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया परसा से टिकट

विजय सिन्हा का कड़ा अल्टीमेटम, अधिकारियों में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment