Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

पटना । पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि डीजीपी का बचाव कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया के उस पूर्व एसपी आदित्य कुमार का भी बचाव कर रहे हैं, जिस पर शराब माफिया से मिली-भगत का आरोप है।

श्री मोदी ने कहा कि जिस डीजीपी ने बिना फैक्ट -चेक किये 30 फर्जी फोन कॉल पर बात कर आदित्य कुमार को संरक्षण दिया, उसका अपराध क्या इस आधार पर क्षम्य हो जाता है कि उनके रिटायरमेंट में चंद महीने बचे हैं? अपराध से रिटायरमेंट का क्या संबंध है ?

उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के कहने पर आदित्य कुमार के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी के बाबजूद दोषमुक्त करने और डीजीपी कार्यालय में पदस्थापित करने तक की कार्रवाई किसके दबाव में हुई? इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई ही कर सकती है।

श्री मोदी ने कहा कि अगर सरकार शराब माफिया से जुड़े आइपीएस आदित्य कुमार और उसे बचाने वाले डीजीपी के प्रति नरम है, तो क्या शराब संबंधी हल्के मामलों में बंदी बनाये गए हजारों लोगों के विरुद्ध भी मुकदमे वापस लिए जाएँगे?

उन्होंने कहा क्या आम आदमी और आइपीएस के लिए शराबबंदी कानून लागू करने का नजरिया अलग-अलग होना चाहिए ?

श्री मोदी ने कहा कि डीजीपी शुरू से ही आदित्य कुमार को बचा रहे थे। क्या यह सही नहीं कि डीजीपी ने आदित्य कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई बंद करने की भी सिफारिश की थी?

साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़ने से जीवन होगा आसान – राष्ट्रपति

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

अपनी लंका लगवाने के लिए भी इतिहास में दर्ज होंगे एलन मस्क

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध रुप से बड़े पैमाने पर हो रही परिसीमन के साथ छेड़ छाड़:आप

SIR के विरोध में कांग्रेस की महारैली, रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: आज करेंगे पीएम मोदी रोड शो, इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक जाम

cradmin

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

Nationalist Bharat Bureau

रविशंकर प्रसाद और नितिन नवीन ले रहे हैं अपनी मृत माँ के नाम का पेंशन!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस का तबादला,आमिर सुबहानी को बनाया गया राज्य का नया मुख्य सचिव

Nationalist Bharat Bureau

अडानी,अम्बानी और अहमदाबाद के रिश्तों का खुलासा करें अमित शाह:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment