Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में

एक बड़े उलटफेर को अंजाम देते हुए टी 20 विश्वकप में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल (जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में)में जगह बना ली है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बांग्लादेश की टीम पर टिकी थीं। कम स्कोर वाले इस मैच में एक वक्त ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम खुद तो नहीं क्वालिफाई करेगी, अफगानिस्तान को भी बाहर कर देगी। इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया को होता, लेकिन अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए विकेट हासिल किए और जीत हासिल की। अब अफगानिस्तान का पहले सेमीफाइनल(जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में) में 27 जून को सामने दक्षिण अफ्रीका से होगा। वहीं, भारतीय टीम दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

 

जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में:फगानिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बना पाई थी

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बना पाई थी। इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो कई बार बारिश ने खलल डाला। बांग्लादेश को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए 12.1 ओवर में 116 रन बनाने थे। हालांकि, अफगानिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए। तंजीद हसन (0), कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (5) और शाकिब अल हसन (0) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद राशिद खान का जलवा देखने को मिला। उन्होंने सौम्य सरकार, तौहिद हृदोय, महमूदुल्लाह और रिशाद हुसैन को पवेलियन भेजा।

 

 

जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में:लिटन दास एक छोर से टिके रहे

हालांकि, लिटन दास एक छोर से टिके रहे। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक लगाया। बीच में बारिश की वजह से मैच रुका और अंपायर्स ने एक ओवर घटा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के तहत बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रन का लक्ष्य मिला। 80 रन पर बांग्लादेश ने सात विकेट गंवा दिए थे। जैसे ही गुलबदीन नईब ने तंजीम हसन शाकिब को पवेलियन भेजा, मैच और रोमांचक हो गया। लिटन दास और तस्कीन अहमद क्रीज पर थे। लगा कि लिटन मैच जिता ले जाएंगे। आखिरी 12 गेंद में बांग्लादेश को 12 रन की जरूरत थी। नवीन उल हक गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने लगातार दो गेंद पर तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान को पवेलियन भेज अफगानिस्तान को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया। अफगानिस्तान की टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची है।

Bank Privatisation: SBI के इलावा सभी सरकारी बैंकों के निजीकरण की सलाह

प्रणय रॉय और राधिका रॉय का इस्तीफ़ा,अडानी का हुआ NDTV

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Election 2025 : बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं,विधानसभा चुनाव में नीतीश होंगे आउट ?

Nationalist Bharat Bureau

अपनी लंका लगवाने के लिए भी इतिहास में दर्ज होंगे एलन मस्क

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा की ट्रॉल्स आर्मी को 2014 से 2 ही रुपए क्यों मिल रहे हैं? इसकी जांच होनी चाहिए:असदुद्दीन ओवैसी

कानू , हलवाई वैश्य चेतना मंच के सैंकड़ों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

आरसीपी सिंह का तन कहीं और मन कहीं और था,पार्टी द्वारा किए गए संघर्ष से उनका कोई लेना देना कभी नहीं रहा:ललन सिंह

अजित पवार विमान हादसा: बारामती में मातम, परिवार और राज्य सदमे में

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment