Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिरला जीते तो दोबारा स्पीकर बनने वाले भाजपा के पहले सांसद होंगे

संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के पक्ष में NDA के नेताओं ने 10 सेट में नामांकन दाखिल किया

लोकसभा चुनाव के बाद लोकसभा स्पीकर पर अब घमासान तेज हो गया है। ताजा तरीन हालत यह है कि इंडिया ने मौजूदा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस सांसद के सुरेश को लोकसभा स्पीकर के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा स्पीकर पद के लिए दो प्रत्याशियों के मैदान में होने के बाद अब 26 जून को इस पद के लिए चुनाव होगा। जीत ओम बिरला की होगी या की सुरेश की यह तो 26 तारीख को ही पता चलेगा लेकिन अगर ओम बिरला लोकसभा स्पीकर का चुनाव जीतने में कामयाब रहते हैं तो वह भाजपा के पहले ऐसे सांसद होंगे जो लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर का पद संभालेंगे। इससे पहले बलराम जाखड़ 1980 से 1985 और 1985 से 1989 तक लगातार दो बार लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं।

 

NDA की ओर से ओम बिरला दोबारा स्पीकर पद के कैंडिडेट

NDA की ओर से ओम बिरला दोबारा स्पीकर पद के कैंडिडेट हैं। राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला 2019 से 2024 तक स्पीकर रह चुके हैं। वे जीतते हैं तो भाजपा के पहले ऐसे सांसद होंगे, जो लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर का पद संभालेंगे। अगर वे अपना कार्यकाल पूरा कर लेते हैं तो कांग्रेस के बलराम जाखड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।दरअसल, बलराम जाखड़ 1980 से 1985 और 1985 से 1989 तक लगातार दो बार लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने अपने दोनों कार्यकाल पूरे किए थे। इनके अलावा जीएमसी बालयोगी और पीए संगमा जैसे नेता दो बार लोकसभा अध्यक्ष तो बने, लेकिन 5-5 साल के कार्यकाल पूरे नहीं कर पाए।

 

https://x.com/AHindinews/status/1805507158576185622

 

संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए ओम बिरला के पक्ष में NDA के नेताओं ने 10 सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, गृह मंत्री अमित शाह और NDA के अन्य नेता मौजूद थे। वहीं, विपक्षी की ओर से कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए बिरला के खिलाफ 3 सेट में नामांकन दाखिल किया।

644 करोड़ की लागत से नव निर्मित विधुत उपकेंद्र राष्ट्र को समर्पित

सितंबर 2025 में पूरी होगी मोइनुल हक स्टेडियम से आकाशवाणी तक मेट्रो सुरंग

Nationalist Bharat Bureau

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

पूर्णिया में हाई-लेवल पुलिस बैठक, अमित शाह की संभावित मौजूदगी से बढ़ी हलचल

Nationalist Bharat Bureau

भाषण में विदेशी घुसपैठिए सहीत अन्य अमर्यादित शब्दों के प्रयोग को संज्ञान में लेने की मांग

बैंको के राष्ट्रीयकरण के दिन पर राहुल गाँधी का इशारों इशारों में मोदी सरकार पर हमला,बैंकों को ‘बेचे जाने’ संबंधी विधेयक का विरोध करेगी काँग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

लालू यादव बुढ़ापे में ‘सठिया’ गए हैं:जदयू सांसद लवली आनंद

Nationalist Bharat Bureau

नौजवानों की बेरोजगारी दूर करने के उपाय करे राज्य और केंद्र सरकार:आशुतोष सिंह

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment