Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

Bihar Politics: बिहार की राजनीति और लालू परिवार के भीतर चल रही तल्खी के बीच सोमवार को एक भावुक और सियासी रूप से अहम तस्वीर सामने आई। महीनों की दूरी और मतभेदों के बाद बड़े भाई तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने उनके पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड आवास पहुंचे। इस मुलाकात ने लालू परिवार में चल रही खटास के खत्म होने के संकेत दे दिए हैं।

तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव को मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘ऐतिहासिक दही-चूड़ा भोज’ का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। सियासी जानकारों का मानना है कि यह न्योता केवल पारिवारिक नहीं, बल्कि राजनीतिक एकजुटता का भी संदेश है। लंबे समय से दोनों भाइयों के बीच कथित ‘कोल्ड वॉर’ की चर्चा होती रही थी, लेकिन इस मुलाकात ने उन अटकलों को काफी हद तक विराम दे दिया है।

मुलाकात के दौरान एक बेहद निजी और भावुक पल भी देखने को मिला, जब तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी की बेटी और अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में लिया। उन्होंने इस पल को ‘अद्भुत अनुभव’ बताया। बच्ची के साथ उनकी तस्वीरों ने साफ कर दिया कि राजनीतिक मतभेद चाहे जितने भी रहे हों, पारिवारिक रिश्तों की डोर मजबूत बनी हुई है। अब सभी की निगाहें दही-चूड़ा भोज पर टिकी हैं, जिसे लालू परिवार की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

P Chidambram-Aircel-Maxis Case:एयरसेल-मैक्सिस मामले में पी चिदंबरम को बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Nationalist Bharat Bureau

कौन हैं एसके सिंह? तरारी की जंग में PK ने लगाया जिस पर दांव

Bihar Teacher News:सक्षमता परीक्षा खत्म होने के बाद होगी शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग

अनंत सिंह(ANANT SINGH):नीतीश को चांदी के सिक्के से तौलने से लेकर दोषी होने तक की कहानी

बिहार गौरव गान एवं लोक गायन के साथ तीन दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का शुभारंभ

नीतीश कुमार रातभर जागकर सेकुलरिज्म की रक्षा करते हैं !

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

Nationalist Bharat Bureau

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुआलालंपुर दौरे पर जाएंगे, आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में रखेंगे भारत का दृष्टिकोण

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment