Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग ने बनाया अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई से प्रत्याशी,लोगों ने बताया जमुई का दुर्भाग्य

पटना:बिहार में लालू प्रसाद यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाकर अपनी राजनीति चमकाने वाले एनडीए और उसके घटक दल भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वह चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या हिंदुस्तानी एवं मोर्चा जिसमें नेताओं के परिवार को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक के टिकट दिए गए हैं। ताजा मामले में लोग जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने जमुई से अपनी छोड़ी हुई सीट से अपने बहनोई को चुनाव में उतारने का फैसला किया है।

 

खबरों के मुताबिक बुधवार को चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को जमुई लोकसभा सीट से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है और उन्हें पार्टी का निशान भी प्लॉट कर दिया है।अरुण भारती चिराग पासवान के अपने बहनोई हैं। रामविलास पासवान और रीना पासवान के दो बच्चे हैं, एक चिराग पासवान और दूसरी निशा पासवान। अरुण भारती निशा पासवान के पति हैं और पेशे से इंजीनियर हैं।

 

लोकसभा सीट से चिराग की पार्टी का सिंबल मिलने के बाद फोटो शेयर करते हुए अरुण भारती ने सोशल मीडिया पर चिराग पासवान का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग़ पासवान जी के द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। मैं पापा जी द्वारा दिखाए गये पद चिन्हों पर आगे बढूँगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए अबकी 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा।जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ । मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी।

स्पीच सोशल मीडिया पर अरुण भारती को उम्मीदवार बनाए जाने की तिथि प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है खुद अरुण भारती के सोशल मीडिया पेज पर ही लोगों ने इस बात पर तीखा प्रहार करते हुए जोरदार हमला किया है। एक यूजर ने लिखा कि कोशिश करिए कि आप जी आपकी जीत पक्की हो लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस बार चिराग पासवान की पार्टी भी जीरो पर जाएगी क्योंकि धरातल पर लग की बिहार जनता ने इस बार मन बना लिया है की महा गठबंधन की ही उम्मीदवार को जीतेंगे ।बाकी आप अपना कोशिश करिए।

 

एक और यूजर ने लिखा कि देश का बड़ा दुर्भाग्य हो गया है साथ ही साथ जमुई का भी ! आप जैसे नेता हवाई जहाज से सीधा जमुई आ जाते हैं I क्या पार्टी का कोई संगठन करता को टिकट नहीं दिया जा सकता था ? अपने आप को जयप्रकाश नारायण कर्पूरी ठाकुर के चिन्ह पर चलने वाले लोग का क्या ही समाजवाद है I चिराग जी आपने तो कम से कम यह उम्मीद नहीं थी I

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

NEET UG PAPER LEAK: दो आरोपितों को मिली जमानत

Agnipath:प्रदर्शन के दौरान फँसे रेल यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला,700 से ज़्यादा ट्रेनें रद

Nationalist Bharat Bureau

SVU का बड़ा छापा, उत्पाद अधीक्षक पर अवैध संपत्ति का गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

राजद ने भ्रामक खबरों से बचने की अपील की

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

सीआई दिलीप सिन्हा रिश्वत लेते गिरफ्तार, हसनपुरा अंचल कार्यालय में हड़कंप

Nationalist Bharat Bureau

Cyclone Biparjoy LIVE : गुजरात में बिपरजॉय का असर, 12 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

Leave a Comment