Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रवासी मजदूरों की समस्या पर काँग्रेस का धरना एवं प्रदर्शन

प्रवासी मजदूरों की मौत की जिम्मेवारी तय करने,दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौंपने और मृतक के परिजन को उचित मुआवज़ा देते हुये उनके परिवार के किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करने समेत सभी प्रवासी मज़दूरों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की सरकार से मांग

 

पटना:प्रदेश कांग्रेस कमिटी मुख्यालय सदाकत आश्रम के प्रवेश द्वार पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का 2.00 बजे अपराह्न से अप तीन बजे तक प्रवासी मजदूरों की समस्या पर धरना एवं प्रदर्शन।आज दोपहर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक चिलचिलाती धूप में धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना एवं प्रदर्शन में सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन किया गया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि इस कोरोना संकट लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर बिहार वापस आ रहे हैं। बहुत दिनों से हताश श्रमिक साधन के अभाव में लाखों की संख्या में अपने घर की ओर पैदल एवं बसों, ट्रकों, टेम्पों, रिक्शा, साइकिल, जुगाड़गाड़ी के माध्यम से अपने घर की ओर चल दिये उनके साथ बच्चे महिलाएँ गर्भवती महिलाएँ, बुर्जुग और दिव्यांग भी है।उन्होंने कहा कि इनमें से हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की दुर्घटना या भूख से मृत्यु हो गयी। कांग्रेस पार्टी इस स्थिति में मृतक के परिजनों को सहायता करना चाहती है। साथ ही सरकार से माँग करती है कि इन प्रवासी मजदूरों की मौत की जिम्मेवारी तय की जाय। साथ ही इस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की सूची प्रदेश कांग्रेस को सौपे जिससे अपनें स्तर से भी बिहार कांगरेस उनकी मदद कर सके।यह भी माँग किया गया कि मृतक के परिजन को उचित मुआवज़ा देते हुये उनके परिवार के किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान करे। डा. झा ने यह भी माँग रखी की सभी प्रवासी मज़दूरों को सरकार सुरक्षित उनके घर पहुँचाय।डा. झा ने इस सम्बन्ध में आपदा प्रबन्धन विभाग के प्रधान सचिव को एक माँग पत्र भी सौंपा है जिसकी प्रतिलिपि संलग्न है।इस धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायिका पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच0के0 वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, लाल बाबू लाल, प्रवक्ता राजेश राठौड़, रिसर्च विभाग के चेयरमैन, आनन्द माधव, अनिता यादव, रीता सिंह, जयन्ती झा, अनोखा देवी, सुधा मिश्रा, राजेश कुमार सिंहा, डा0 धनन्जय शर्मा, सत्येन्द्र बहादुर, डा0 अशोक गगन, नागेन्द्र कुमार विकल, कुमार आशीष, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, वशी अख्तर, अर्जुन सिंह, सौरभ सिन्हा, अमित सिंह, सन्तोष श्रीवास्तव, राजेश निराला एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

दिल्ली में ऑटो और टैक्सी का बढ़ा हुआ किराया आज से लागू 

cradmin

भोपाल में दो एसयूवी भिड़ीं, चार की दर्दनाक मौत

Nationalist Bharat Bureau

पटना में 24 दिसंबर को आयोजित होगा ‘हमारे अटल’ राज्यस्तरीय कार्यक्रम

Nationalist Bharat Bureau

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

BOI Jobs 2022 :बैंक ऑफ इंडिया में करीब 700 नौकरियां, आवेदन शुरू,15 मई 2022 है अंतिम तारीख

बिहार:नये साल की शुरुआत में राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का रहेगा प्रभाव

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बंगाल में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, आठ लोगों की मौत; भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

Leave a Comment