Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

सीएम नीतीश कुमार रोजगार मिशन पर संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 1 करोड़ नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे 31 दिसंबर 2025 तक अपनी-अपनी रिक्तियों से संबंधित अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नई सरकार के गठन के बाद इस दिशा में तेज गति से कार्य शुरू कर दिया गया है।

सीएम नीतीश ने बताया कि वर्ष 2020–2025 के बीच ‘सात निश्चय-2’ के तहत 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया गया। अब 2025–2030 के लिए 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने नियुक्ति आयोगों को जनवरी 2026 में पूरे साल का भर्ती कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया है, जिसमें विज्ञापन तिथि, परीक्षा कार्यक्रम और अंतिम परिणाम की समयसीमा स्पष्ट रूप से दर्ज हो। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में भर्ती प्रक्रिया एक वर्ष से अधिक नहीं चलनी चाहिए।

सरकार ने सभी नियुक्ति आयोगों को परीक्षाएं पारदर्शी व स्वच्छ रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। अनियमितता पाए जाने पर दोषियों पर फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऑनलाइन CBT परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि परीक्षाओं का आयोजन समय पर और सुचारू रूप से हो सके। सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

27 सितंबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी सदियों पुरानी लोक कला एवं हस्तशिल्प को पुनर्जीवित कर रही हैं

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद–शरजील इमाम की जमानत नामंजूर

Nationalist Bharat Bureau

हिंदुओं पर विवादित टिप्पणी के बाद मस्जिद में तोड़फोड़ से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra Election: बीजेपी महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आऱोप

Nationalist Bharat Bureau

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

बेंगलुरु में छाया बिहार का रंग, CM सम्राट ने किया बिहार महोत्सव का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा: पहला चरण शुरू, दूसरे चरण की तारीखें घोषित

Nationalist Bharat Bureau

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर से उबरा, 25 पैसे की बढ़त के साथ 83.84 प्रति डॉलर

Leave a Comment