Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द बनेंगे दादा,तेजस्वी यादव पापा

PATNA :हर किसी की ख़ाहिश होती है कि वो शादी बियाह करके अपना घर बसाये और उसके घर में किलकारी गूंजे।इसकी खुशी का अंदाज़ा लगाना ही रोमांच से भरपूर होता है।कुछ ऐसा ही रोमांच अब बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव भी महसूस कर रहे हैं।पिछले साल शादी के बंधन में बंधे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी अब पिता बनने वाले हैं।यानी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है। दरअसल, एक मिडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं।खबरों के अनुसार इन दिनों राजश्री दिल्ली में डॉक्टर की देखरेख में हैं। फ़रवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती  दिनों में यह नई सूचना सुनने को मिल सकती है। 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी हुई थी। दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी। शादी से पहले राजश्री यादव का नाम रेचल था लेकिन तेजस्वी से शादी के बाद लालू यादव और राबड़ी यादव ने उन्हें नया नाम दिया। अब उन्हें राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है।

राजनीति और ज्योतिष के पंडितों के अनुसार तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं। पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई।बताते चलें कि  कुछ दिनों पहले इन्होंने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाया। हालंकि, इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रहे क्योंकि तेजस्वी अपने मां और बहन के साथ पापा लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहें थे।

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

बाबा बागेश्वर को भाया बिहार, आगे भी होगा कार्यक्र

किशनगंज सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद का केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र, हज यात्रियों के समस्याओं के समाधान की मांग

Bihar Teacher Recruitment: होली पर नहीं मिली खुशखबरी, बिहार में 3 लाख शिक्षक भर्ती पर कैबिनेट बैठक में चर्चा तक नहीं

वित्त रहित शिक्षकों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सरकारीकरण, वेतनमान और पेंशन की उठाई मांग

Nationalist Bharat Bureau

पीएम आवास योजना में बिहार के 8 लाख लाभुकों की किस्तें रुकीं, राज्य सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

बाढ़ पर राजनीति नहीं, मदद और राहत कार्यों पर ध्यान दे विपक्ष : प्रेम रंजन पटेल

Nationalist Bharat Bureau

जानिए क्यों भीख मंगनेपर मजबूर हुए बिहार के छात्र नौजवान वो भी भाजपा,जदयू औऱ राजद….

Leave a Comment