Nationalist Bharat
राजनीति

भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे

कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का दावा किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग जुड़ेंगे। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं, उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के साथ उत्तर प्रदेश  में लाखों लोग जुडे़ंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

शिक्षक पर चढ़ी आशिकी, पत्नी को छोड़ भागा टीचर, प्रेमिका का वीडियो वायरल

Nationalist Bharat Bureau

सचिन पायलट को अशोक गहलोत वाली कूटनीति सीखने की आवश्यकता

Nationalist Bharat Bureau

संपत्ति कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक बढ़ाई गई: हरियाणा के मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

किसी को भी कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंचाने की इजाजत नहीं दी जा सकती: इरशाद अली आजाद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एम्स में भर्ती किया गया

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा कोर कमेटी की बैठक, गहलोत सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति पर होगा मंथन

cradmin

Maharashtra Politics: ‘कांग्रेस-NCP के घोषित CM प्रत्याशी का समर्थन करेगी शिवसेना’, उद्धव ठाकरे का एलान

पुणे निकाय चुनाव: एनसीपी एकजुट, अजित पवार के साथ मंच पर दिखीं सुप्रिया सुले

नीतीश कुमार का मुस्लिम प्रेम छलावा:भाकपा-माले

Nationalist Bharat Bureau

ई० धीरज सिंह राठौर बने जदयू के प्रदेश सचिव,समर्थकों में उल्लास,दी बधाई

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment