Nationalist Bharat
राजनीति

सीबीआई अधिकारी की मृत्यु पर गंदी राजनीति करने वाले सिसोदिया देश से माफी मांगे:मनोज तिवारी

 

नई दिल्ली:सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने कहा कि ईडी और सीबीआई पर सवाल खड़े करना एक तरह से देश के कानून पर सवाल खड़े करना है। क्योंकि ये सरकारी एजेंसियां स्वतत्र रुप से काम करती हैं और उनके अधिकारी की मृत्यु पर राजनीति करना केजरीवाल की गंदी राजनीति का स्तर है। आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि अधिकारी की पत्नी खुद एक निजी चैनल पर साफ और स्पष्ट रुप से कहती है कि उनके पति फ़रवरी से ही कुछ परेशान थे और नौकरी छोड़ना चाहते थे। इसलिए केजरीवाल और उनके नेता इसपर राजनीति करना बंद करें और सबसे माफ़ी माँगे। जबकि सीबीआई ने नई आबकारी नीति में जो जांच की है उसमें कोई क्लीन चीट नहीं दिया है।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आज केजरीवाल के एक और चोरी पकड़ी गई है। उपराज्यपाल श्री वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिक्षा और स्वास्थ्य सम्बंधी MCD के 2 साल से लंबित 383.74 करोड़ जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बड़ी बड़ी बात करने वाले केजरीवाल कैसे-कैसे भ्रष्टाचार करके बैठे हुए हैं, उनका एक-एक काला चिट्ठा खुल रहा है। आज शराब और रेवड़ी की ही देन है कि पंजाब में कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिल रहा है।

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आज नई आबकारी नीति में हुए भ्रष्टाचार पर आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता बोलने को तैयार नहीं है जबकि इसकी चर्चा गली-गली में हो रही है। आम आदमी पार्टी के ऊपर उसका फ्रस्टेशन साफ देखने को मिल रहा है। आज उनके सांसद गाली-गलौज पर उतर गए हैं और संवैधानिक पद पर बैठे उपराज्यपाल को भी अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने जब लीगल नोटिस जारी किया है तो उसे आम आदमी पार्टी के सांसद फाड़कर अपनी हाताशा को दर्शा रहे हैं। प्रेसवार्ता में मीडिया रिलेशन विभाग के प्रभारी श्री हरीश खुराना, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी और प्रदेश प्रवक्ता श्री यासिर जिलानी उपस्थित थे।

शिवहर मेडिकल कॉलेज को शहर के दक्षिणी क्षेत्र में बनाने की मांग

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने लालू का प्रस्ताव ठुकराया?

बिहार भाजपा अध्यक्ष के बयान पर राजनीति तेज,जदयू में बोला हमला,कहा:माफी मांगे फर्जी डिग्रीधारी

बिहार में राजनीतिक विवाद: राजद नेत्री सारिका पासवान पर अभद्र टिप्पणी को लेकर बवाल

Nationalist Bharat Bureau

जर्जर स्वास्थ ढांचा की पोल खुलने के डर से सरकार ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कराया:रानी चौबे

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Candidate Protest: BPSC अभ्यर्थियों की मुख्य सचिव से मुलाकात

Nationalist Bharat Bureau

तुष्टिकरण की राजनीति पर अग्रसर भाजपा,क्या हैं मायने

सीतामढ़ी में भाजपा नए प्रयोग की तैयारी में, डॉक्टर वरुण कुमार की इंट्री

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे न घर के रहेंगे,न घाट के

नारी न्याय’ के जरिए कांग्रेस महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध:डॉ अशोक गगन

Leave a Comment