Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पास

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा में वीबी-जी-राम-जी विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए

लोकसभा में विपक्ष के भारी हंगामे के बीच ‘विकसित भारत जी-राम-जी’ विधेयक पारित हो गया। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार का जवाब सुने बिना सदन से बाहर जाना लोकतांत्रिक परंपराओं का उल्लंघन है और यह महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है। हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

कृषि मंत्री ने कहा कि विपक्ष का यह रवैया “हिंसा के समान” है। उन्होंने कहा कि अपनी बात कहकर जवाब न सुनना बापू के सिद्धांतों के खिलाफ है। शिवराज ने सरकार की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में फंड का दुरुपयोग हुआ, जबकि मौजूदा सरकार ने विकास, किसानों और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दोहराया कि यह विधेयक गांवों और ग्रामीण भारत के समग्र विकास के लिए लाया गया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि पार्टी ने महात्मा गांधी के बजाय नेहरू परिवार के महिमामंडन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दर्जनों योजनाएं, संस्थान, सड़कें और पुरस्कार एक ही परिवार के नाम पर रखे गए। प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर कोई सनक सवार नहीं है और सरकार देश के किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करती—चाहे वह चेन्नई हो या गुवाहाटी।

एनडीए एकजुट, महागठबंधन कंफ्यूज : चिराग

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

सोमनाथ में शौर्य यात्रा का भव्य आयोजन, PM मोदी ने किया अवलोकन

Nationalist Bharat Bureau

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

प्रांजल सिंह का प्लूरल्स पार्टी से इस्तीफा, पार्टी जॉइन करने के चौथे साल पर लिया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

देश में हाहाकार,प्रधानमंत्री सूटबूट पहनकर विदेश भ्रमण करते रहते हैं: कांग्रेस

नीतीश कुमार का काम ही हमारी पूंजी,आमलोगों के सुख-दुख में शामिल रहें कार्यकर्ता:आरसीपी सिंह

नरेंद्र मोदी सबसे अधिक जनसंपर्क करने वाले प्रधानमंत्री: अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

कन्हैया कुमार को मिल सकती है बिहार की बड़ी ज़िम्मेदार,हुड्डा के बयान से…….

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment