Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

BMC चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं का सियासी हमला

BMC Polls: मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए जल्द ही संयुक्त चुनावी घोषणा पत्र जारी करने का ऐलान भी किया।

प्रेस वार्ता में उद्धव ठाकरे ने तीखे शब्दों में कहा, “अब यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि झुंडशाही बन चुकी है। पहले वोट चोरी होते थे, अब उम्मीदवार चुराए जा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी गड़बड़ियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है और चुनाव आयोग को चुनौती देते हुए रिटर्निंग अधिकारियों के कॉल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की। उद्धव ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा धमकी देना लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

वहीं मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भाजपा पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में निर्विरोध चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने वाली भाजपा महाराष्ट्र में चुप क्यों है। राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता स्थायी नहीं होती और लोकतंत्र से खिलवाड़ करने वालों को इसका जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति की राह पर ले जाने की कोशिश की जा रही है, जबकि महाराष्ट्र ने हमेशा देश को दिशा देने का काम किया है।

शाही जामा मस्जिद की तुरंत मरम्मत की जानी चाहिए

भारत रत्न एल.के. आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

मुसलमानों के लिए हमने जितना किया, उतना किसी ने नहीं किया:नीतीश कुमार

आज रात 4.5 घंटे बंद रहेगा दिल्ली PRS सिस्टम

Nationalist Bharat Bureau

यूपी भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी बनेंगे 16वें प्रदेश प्रमुख

Nationalist Bharat Bureau

मध्यप्रदेश में एक आठ साल के बच्चें की गोद में उसका मृत छोटा भाई , एंबुलेंस का इंतजार करता रहा परिवार

Nationalist Bharat Bureau

103 इंस्पेक्टरों को मिली डीएसपी की कुर्सी, सैलरी भी बढ़ेगी

PMCH की GNM नर्सों पर लाठीचार्ज के विरोध में AIPWA, AISA,RYA का मार्च,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का पुतला दहन

: होटल-अस्पताल पर दोगुना टैक्स, कोचिंग व निजी संस्थानों पर भी बढ़ोतरी

Nationalist Bharat Bureau

जनविरोधी केंद्र सरकार में आम आदमी बिल्कुल विकल्पहीन और आशा-विहीन हो गया है:तेजस्वी यादव

Leave a Comment