Nationalist Bharat
खेल समाचार

सुरभि एंटरप्राइजेज फीनिक्स ने DJ पटना इलेवन को 13 रनों से हराया, विवेक सिंह और डॉ. अमन राज का शानदार प्रदर्शन

पटना: शादीशोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड में दोस्ताना क्रिकेट मैच में सुरभि एंटरप्राइजेज फीनिक्स ने DJ पटना इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 13 रनों से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फीनिक्स ने 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जवाब में DJ पटना इलेवन की टीम 250ओवरों में 5 विकेट पर 174 रन ही बना सकी।

 

फीनिक्स की पारी की शुरुआत शानदार रही। ओपनर विवेक सिंह ने 47 गेंदों पर 69 रन की आक्रामक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उनके साथ ईशान वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में राकेश कुमार (22) और गौतम कश्यप (15) ने उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में अविनाश कुमार सिंह ने 11 रनों की तेज पारी खेली। DJ पटना इलेवन की ओर से डॉ. अमन राज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 5 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। धीरज कुमार सिन्हा ने 3 विकेट लिए।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी DJ पटना इलेवन की टीम लड़खड़ा गई। आनंद शिवम ने 41 रनों की पारी खेली, जबकि गौरव कुमार 36 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। रवि ने 31 और कप्तान डॉ. अमन राज ने नाबाद 28 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। फीनिक्स की ओर से रवि ने 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप सहाय, कुश कुमार, विवेक सिंह, शानू और अविनाश कुमार सिंह ने 1–1 विकेट हासिल किया।

 

यह जीत सुरभि एंटरप्राइजेस फीनिक्स के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई, जिसमें विवेक सिंह की बल्लेबाजी और डॉ. अमन राज की गेंदबाजी दोनों टीमों के लिए हाइलाइट रही। मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक क्रिकेट खेला, जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ।

IPL 2026 ऑक्शन में बिहार के चार खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी रिटेन

Nationalist Bharat Bureau

पानी पानी हुआ पटना, बाढ़ का नजारा,पानी में तैरते दिखे लोग

Chamika Karunaratne: स्टार क्रिकेटर को भारी पड़ा ‘अनुशासन’ तोड़ना, एक साल के लिए हुआ सस्पेंड, भरने पड़ेंगे लाखों रुपये

Nationalist Bharat Bureau

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 / टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी जो दिला सकते हैं भारत को हॉकी वर्ल्ड चैंपियन का खिताब

cradmin

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण मैच रद्द, न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे, 12.5 ओवर में भारत ने 82 रन बनाए

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में चल रही लाठी-डंडे वाली सरकार:तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

Priyanka Gandhi in Loksabha: लोकसभा में अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की बखिया उधेड़ी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में खुला भाई-भतीजावाद: एडवोकेट प्रांजल सिंह

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment