Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का बड़ा आंदोलन

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा जारी किए गए एकतरफा तबादला आदेश के खिलाफ रनिंग स्टाफ का आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्डों का हौसला कम नहीं हुआ। आंदोलन अब और तेज हो गया है, क्योंकि कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार — महिलाएं और बच्चे भी धरने में शामिल हो गए हैं।

यह विरोध 78 रनिंग स्टाफ के कथित अन्यायपूर्ण तबादले को लेकर है, जिन्हें बिना सहमति और विकल्प के बरौनी और मानसी भेज दिया गया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले AILRSA, AIGC, ECREU, ECRKU और मजदूर कांग्रेस जैसी कई रेलवे यूनियनों ने एकजुट होकर रेल प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। यूनियनों का कहना है कि मंडल परिसीमन के बाद अन्य विभागों को पसंदीदा स्टेशन चुनने का मौका दिया गया, लेकिन रनिंग स्टाफ को यह अधिकार नहीं मिला।

रविवार को आंदोलन ने भावनात्मक रूप ले लिया, जब कर्मचारियों के परिजन धरना स्थल पर पहुंचे और “इंसाफ दो” व “जुल्मी तबादला रद्द करो” जैसे नारे लगाए। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि मानसिक तनाव में काम कर रहे रनिंग स्टाफ से रेल सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक ज्वाइंट प्रोसीजर ऑर्डर (JPO) जारी कर विकल्प के आधार पर तैनाती नहीं दी जाती, तब तक यह धरना जारी रहेगा।

 

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवती देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस—गोपालगंज में हुआ अंतिम संस्कार

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

देश से 1947 में गोरो को भगाया था 2025 में चोरों को भगाएंगे: डॉ अशोक गगन

तेजस्वी यादव की शादी:वायरल हुई होने वाली पत्नी की तस्वीर

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में फिर जहरीली शराब कांड, सीवान में तीन लोगों की मौत; परिजन बोले- पीकर आए थे

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव: कृष्णा अल्लावरू हटे, अविनाश पांडेय बने चुनाव प्रभारी

अबकी बार, मोदी सरकार’ का नारा देने वाले ऐड गुरु पीयूष पांडे का निधन — ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ का टूटा सुर

Nationalist Bharat Bureau

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव: मुहम्मद रिजवान की जगह शाहीन शाह अफरीदी बने वनडे टीम के नए कप्तान

Nationalist Bharat Bureau

कोहली का दमदार शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बढ़ाया

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में तेजी से बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नागरिकों को झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसों की उगाही करता था।

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment