Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव,मेदांता में ली अंतिम साँस

नई दिल्ली:अपने अकेले दम पर एक पार्टी खड़ी कर लेने वाले दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उन्होंने सुबह आठ से 8:30 बजे के बीच में अंतिम सांस ली। सपा संरक्षक  मुलायम सिंह यादव के निधन की ख़बर सुनते ही उनके प्रशंसकों में भारी मातम पसर गया। बताते चलें कि 22 अगस्त को मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन बीमारी बढ़ते ही उन्हें एक अक्टूबर को ICU में शिफ्ट किया गया था। मेदांता के डॉक्टरो का पैनल उनकी देखभाल कर रहा था।इससे पहले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था. फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद निधन हुआ था. साधना मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं. उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था. मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं.

1992 में की सपा की स्थापना
मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था. पांच भाइयों में मुलायम तीसरे नंबर पर थे. मुलायम सिंह ने पहलवानी से अपना करियर शुरू किया. वह पेशे से अध्‍यापक रहे. उन्‍होंने कुछ समय तक इंटर कॉलेज में अध्‍यापन किया. पिता उन्‍हें पहलवान बनाना चाहते थे. फिर अपने राजनीतिक गुरु नत्‍थू सिंह को प्रभावित करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े से कदम रखा. वह 1982-1985 तक विधान परिषद के सदस्‍य रहे.

वक्फ संशोधन विधेयक पर नीतीश कुमार की डैमेज कंट्रोल की कोशिश,प्रेस विज्ञप्ति जारी करके….

उत्तरप्रदेश में 4 हाथ, 4 पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, लोगो ने कहा – भगवान का अवतार है

वृद्धा पेंशन, मुफ्त बिजली और किसानों की कर्ज माफी की मांग पर साजिया खातून का आंदोलन, 300 किमी पैदल यात्रा के बाद पटना पहुंचीं

Nationalist Bharat Bureau

एकनाथ शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र में सियासी संकट: क्या सरकार बचा पाएंगे उद्धव ठाकरे ?

शराब तस्करी का आरोपी मुख्यमंत्री आवास में छुपा है,पूर्व आईपीएस ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

छात्रा की संदिग्ध मौत पर सियासी उबाल इंसाफ की लड़ाई में कूदे प्रशांत किशोर

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार बना देश की प्रतिभा का पावर हाउस :सेतु

Nationalist Bharat Bureau

राबड़ी देवी, सैयद फैसल अली समेत महागठबंधन के 5 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया

Leave a Comment