Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान केजरीवाल को दीर्घायु रखे ताकि “दूध का दूध” और “शराब का शराब” हो सके

नई दिल्ली:कथित शराब घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी में कड़ा प्रदान किया है। भारतीय जनता पार्टी में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जहां एक तरफ कटघरे में खड़ा किया है वहीं कटाक्ष करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भी की है।

भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी के द्वारा बयान जारी करने को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी ने लिखा कि क्या AAP में विद्रोह का बिगुल बज गया है?केजरीवाल क्या अपनी गर्दन बचाने के लिए अब एक बार फिर दूसरों पर आरोप लगाएंगे और बताएंगे की शराब घोटाले का पैसा कहां है? उनकी धर्मपत्नी जी की बातों से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा? यह कौन सी नौटंकी है? आत्मा बाहर है, आंख बंद कर महसूस करें? केजरीवाल घोटाला कर जेल गए हैं किसी महान कर्म की वजह से नहीं? न ही वह भगवान हैं। इतनी ही दिल्ली की चिंता थी तो बाहर रहते कुछ काम क्यों नहीं किया? भाजपा का कहना है कि आज दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है।यमुना जी गंदे नाले में तब्दील हो चुकी हैं।बसें भगवान भरोसे है।पानी की किल्लत से बुरा हाल है।सीवर जाम हैं।अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक का हाल बेहाल है और सड़कें टूटी है।भाजपा ने अपने पोस्ट में कहा कि क्या शीशमहल में बैठ कर यह सब याद नहीं आया? जेल जाते ही अपने कुकर्म याद आने लगे? रही सेहत की बात तो भगवान उन्हें दीर्घायु रखे ताकि दूध का दूध और शराब का शराब हो सके।

 

 

बताते चलें कि दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है कि उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल 28 मार्च को पूरे देश को बताएंगे कि इस कथित शराब घोटाले का पैसा कहां गया।सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इस तथाकथित शराब घोटाले की जांच में ईडी ने पिछले दो साल में 250 से ज्यादा छापेमारी की है।अरविंद केजरीवाल इस तथाकथित शराब घोटाले का पैसा ढूंढ रहे हैं. अभी तक किसी भी छापेमारी में एक भी पैसा नहीं मिला है।ईडी ने मनीष सिसोदिया के यहां छापेमारी की, संजय सिंह के यहां छापेमारी की. लेकिन एक भी पैसा नहीं मिला।

12 बजते ही हैप्पी न्यू ईयर की गूंज,डीजे की धून पर डांस, मस्ती और धमाल

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

केन्द्र की बीजेपी सरकार प्रजातांत्रिक मुल्यों को तार तार करने पर आमादा: शशिरंजन यादव

Bihar Teacher news: टीचर ट्रांसफर-पोस्टिंग नीति का ऐलान, स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होगी नीति

हावड़ा–कामाख्या वंदे भारत स्लीपर को पीएम मोदी की हरी झंडी

Nationalist Bharat Bureau

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

Supreme Court RTI Portal: सुप्रीम कोर्ट का ऑनलाइन RTI पोर्टल शुरू

Nationalist Bharat Bureau

BJP से निलंबित होते ही बदले नूपुर शर्मा के सुर,कहा-‘मैं अपने शब्द वापस लेती हूं…’

अमृत महोत्सव पर बिहार सरकार बेचेगी जीविका दीदियों के द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment