Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नीतीश कुमार से मिलीं नीलम देवी और बेटे, सियासी एंट्री के संकेत

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह के परिवार की राजनीतिक सक्रियता एक बार फिर चर्चा में है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात के बाद अब अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उनके दोनों बेटे अभिषेक सिंह और अंकित सिंह भी मौजूद रहे। इसे अनंत सिंह के परिवार की अगली पीढ़ी की सियासी एंट्री की दिशा में अहम संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव जीतने के बावजूद हत्या से जुड़े एक मामले में जेल में बंद अनंत सिंह अभी तक विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए हैं। इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर 2005 से चला आ रहा अपना विजय अभियान बरकरार रखा। चुनाव के बाद पहली बार उनके परिवार के सदस्यों की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात हुई है, जिससे राजनीतिक हलकों में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।

अनंत सिंह के जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित पिछले कुछ वर्षों से मोकामा क्षेत्र में सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। दोनों ने राजनीतिक विज्ञान में उच्च शिक्षा हासिल की है और लंदन से पढ़ाई पूरी कर हाल ही में भारत लौटे हैं। इससे पहले वे ललन सिंह से भी मिल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में अनंत सिंह के बेटे मोकामा सीट से राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम नीतीश हुए शामिल

पटना में डकैती की साजिश नाकाम

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Nationalist Bharat Bureau

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई,चेन्नई हुआ तबादला

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

महागठबंधन में ‘महाभारत’! सहयोगी दल आपस में ही भिड़े, 13 सीटों पर उम्मीदवार आमने-सामने

बीजेपी के राहुल नार्वेकर होंगे नए विधानसभा अध्यक्ष, शिंदे का फ्लोर टेस्ट कल

लखीसराय में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

अडानी,अम्बानी और अहमदाबाद के रिश्तों का खुलासा करें अमित शाह:कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment