Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics:जगदानंद सिंह के राजद प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने का राज़ क्या है ?

पटना:बिहार की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस पद पर ना बने रहने की चर्चा को उस वक्त विराम लग गया जब सूत्रों के हवाले से बताया गया क्या जगदानंद सिंह लालू प्रसाद यादव की बात मानकर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए हामी भर दी है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री और कद्दावर मुस्लिम लीटर अब्दुल बारी सिद्दीकी के बिहार प्रदेश राजद का अध्यक्ष बनने की चर्चा पर विराम लग गया। अब्दुल बारी सिद्दीकी को संगठन में एक अहम जिम्मेदारी दी गई है।राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एक बार फिर से राजद के प्रदेश कार्यालय लौटेंगे. गुरुवार की शाम उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से करीब एक घंटे तक मुलाकात की. उनकी यह मुलाकात शाम छह बजे के आसपास हुई. लालू प्रसाद की मुस्कराहट मात्र से उनके सारे गिले-शिकवे दूर हो गये और उनकी नाराजगी भी दूर हो गयी है. दरअसल लालू प्रसाद ने उन्हें फोन कर के मिलने के लिए बुलाया था. लालू प्रसाद ने वरिष्ठ नेता से और भी कई मुद्दों पर बातचीत की. प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर राजद का संशय गुरुवार को समाप्त हो गया। निर्वाचित अध्यक्ष जगदानंद अपने पद पर बने रहेंगे। उनके उत्तराधिकारी बताए जा रहे पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी को राजद का नया राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित चार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया है।

राजद सूत्रों के मुताबिक यह साफ हो गया कि राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कभी इस्तीफा नहीं दिया था. फिलहाल राजद सुप्रीमो के आग्रह पर वह एक बार फिर कार्यालय आ कर कार्यकर्ताओं के बीच बैठेंगे. अभी वह तीन अक्तूबर से राजद कार्यालय नहीं आ रहे थे. इस बीच यह चर्चाएं हो रही थी कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि सारी बातें अफवाह निकलीं. राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने लालू प्रसाद से उनके स्वास्थ्य के संदर्भ में हाल चाल जाना. उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद से राज्य और देश के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की.

 

लालू की बात मान गए जगदानंद सिंह

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नाराज जगदानंद को कामकाज संभालने के लिए राजी कर लिया है। वे जल्द ही कार्यालय में नजर आएंगे। लालू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी। यह पहले बताया गया था कि किडनी प्रत्यारोपण के लिए सिंगापुर जाने से पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर देंगे।

 

राबड़ी, शिवानंद, देवेंद्र और उदय बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

सिद्दीकी को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाए जाने के साथ ही यह कयास समाप्त हो गया कि वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

 

जयप्रकाश, कांति, श्याम और भोला बने महासचिव

विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह प्रदेश राजद के अलावा राष्ट्रीय पार्टी के भी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, श्याम रजक, भोला यादव, शुकदेव पासवान, सुशील मोराले और बीनू यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। मोराले और बीनू पूर्व मंत्री शरद यादव के करीबी हैं। इन दोनों को उन्हीं की अनुशंसा पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। पूर्व सांसद घूरन राम, जसवंत कुमार, संजीता कुमारी, भरत बिंद, डा. रत्नाकर एवं भारत भूषण मंडल सहित 12 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। विधायकों, विधान परिषद सदस्यों एवं सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पदेन सदस्य बनाया गया है। राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी इस समिति में शामिल किए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

एसआईआर प्रक्रिया सही, पर तय समयसीमा बढ़ना जरूरी—मायावती

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी विज्ञापनों में धन के दुरुपयोग पर हाई कोर्ट की फटकार

Lok Sabha Speaker: कांग्रेस सांसद के सुरेश विपक्ष के उम्मीदवार

गंभीर अपराधियों पर एनकाउंटर ज़रूरी: जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

लोकसभा में कंगना रनौत का वार — ‘PM मोदी दिल हैक करते हैं, EVM नहीं’

Nationalist Bharat Bureau

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी अडानी के हवाले,सरकार का समझौता भी अजीबोगरीब

Leave a Comment