Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे 2024 का लोकसभा चुनाव

नयी दिल्ली:साल  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा की वह आगामी लोकसभा चुनाव यानी की 2024 का चुनाव कन्नोज से लड़ेंगे। दरअसल कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने ये उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, चुनाव तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है, जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी पार्टी है तय करेगी की चुनाव में क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

 

गौरतलब है की  एक निजी शादी समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने विकास कार्य कराएं हैं। इससे चुनाव भी लड़ेंगे। दरअसल गुरुवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।समारोह जीटी रोड एफएफडीसी के पास फार्म हाउस में हुआ था। समारोह में अखिलेश यादव भी बधाई देने पहुंचे। वहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हैं। सरकार के लोग खनन कर रहे हैं। गिरफ्तारी पर खुलेआम भाजपाई थाने से आरोपियों को छुड़ाकर ले जाते हैं।

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड विधानसभा के चार पंचायतों में फसल क्षति, विधायक ने कृषि मंत्री से माँगा 15 दिन का अतिरिक्त समय

झामुमो का बिहार में राजद-कांग्रेस पर धोखे का आरोप, छह सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव

राहुल गांधी ED ऑफिस पहुंचे, आज है पूछताछ का तीसरा दिन

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में बढ़ते अपराध पर चिराग पासवान का नीतीश सरकार पर हमला: “बिहारी अब और कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे?”

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

Darbhanga AIIMS:दरभंगा एम्स के शिलान्यास की तैयारियां जोरों पर

चिराग पासवान का तंज — “पिता सांसद, बेटा विधायक… फिर भी विकास शून्य!” सिमरी बख्तियारपुर की सभा में बरसे महबूब कैसर और युसूफ सलाउद्दीन पर

अमित शाह की रैली पर पानी फेरने की तैयारी

Leave a Comment