Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लैंड फॉर जॉब घोटाला: कोर्ट का बड़ा फैसला, लालू परिवार पर चलेगा ट्रायल

Land For Job Scam News: लैंड फॉर जॉब घोटाले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस बहुचर्चित मामले में लालू यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। अदालत ने सीबीआई की चार्जशीट पर सुनवाई के बाद कहा कि मामले में पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और यह पूरा घोटाला एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट की तरह संचालित किया गया।

कोर्ट ने तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, हेमा यादव सहित कुल 41 आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया। सीबीआई के अनुसार, रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का यह मामला प्रथम दृष्टया सही पाया गया है। विशेष जज विशाल गोगने की अदालत ने टिप्पणी की कि आरोपियों ने सरकारी पद और अधिकारों का दुरुपयोग किया।

हालांकि, अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में 52 आरोपियों को बरी भी कर दिया है। सीबीआई ने इस केस में कुल 103 लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें से पांच की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को छोड़कर बाकी आरोपी अदालत में पेश हुए। आरोप तय होने के बाद अब इस मामले में नियमित ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है, जिससे लालू परिवार की कानूनी चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

 

 

राजद ने बनाई प्रवक्ताओं की टीम,2 राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी

26 मार्च से शुरू होगा PSL 2026, IPL के साथ फिर होगा सीधा मुकाबला

Nationalist Bharat Bureau

48 घंटे से लापता टेंट संचालक, परिजनों ने थाने का घेराव किया

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज में शराब तस्करों पर प्रशासन की कड़ी नजर, 25 चेक पोस्ट पर चौबीसों घंटे जांच अभियान जारी

Nationalist Bharat Bureau

बाबा बागेश्वर को भाया बिहार, आगे भी होगा कार्यक्र

गुरमीत राम रहिम की रिहाई से नाराज़ हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका

परिहार प्रखंड के कई लोगों ने ग्रहण की जन अधिकार पार्टी की सदस्यता,महिंद यादव और सरिता यादव ने किया स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

छात्र जदयू (JDU) की विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची हुई जारी

पटना स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप कुमार ने भरा नामांकन

Leave a Comment