Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की तेज तर्रार आईपीएस और दरभंगा की ग्रामीण SP काम्या मिश्रा ने दिया इस्तीफा

DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा बिहार से निकलकर सामने आ रही है जहां से एक तेज तर्रार आईपीएस अफसर काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है।बिहार की तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी व दरभंगा की ग्रामीण एसपी काम्या मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेडी सिंघम के नाम से काम्या मिश्रा जानी जाती है। काम्या मिश्रा ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे की कॉपी उन्होंने पुलिस मुख्यालय भेजा है। हालांकि कि पुलिस मुख्यालय ने अभी इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी है।

 

बता दें कि काम्या मिश्रा बिहार में ‘लेडी सिंघम’ के नाम (Bihar Lady Singham Kamya Mishra) से मशहूर हैं। ग्रामीण एसपी पर नियुक्ति से पहले काम्या मिश्रा पटना के सचिवालय थाने में पोस्टेड थीं। चलिए अब आपको तेज-तर्रार IPS अफसर के बारे में बताते हैं- दरभंगा ग्रामीण आईपीएस काम्‍या मिश्रा (IPS Kamya Mishra) ने बहुत ही कम उम्र में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल की थी। काम्या मिश्रा मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। काम्या को हिमाचल कैडर से बिहार कैडर में स्थानांतरित किया गया था।

 

काम्या मिश्रा पटना में गाय घाट शेल्टर होम केस (Gaighat Shelter Home Case, Patna) सहित कई बड़े मामलों की जांच कर चुकी है। काम्या मिश्रा के पति अवधेश सरोज भी आईपीएस हैं. वह 2021 बैच के बिहार कैडर के पुलिस अधिकारी हैं. इस सुपर कॉप कपल ने उदयपुर में शादी की थी. अवधेश ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

भरूच में जहरीली गैस का रिसाव: रासायनिक संयंत्र में चार कर्मचारियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

8 दिसंबर को लोकसभा में वंदे मातरम पर विशेष चर्चा, PM मोदी करेंगे आरंभ

Nationalist Bharat Bureau

तमिलनाडु में 11वीं के छात्रों के हमले से 12वीं के छात्र की मौत

Nationalist Bharat Bureau

नाराज़ हुए शरद यादव के बेटे शांतनु यादव,आर पार की लड़ाई का ऐलान 

Nationalist Bharat Bureau

President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, सीजेआई ने दिलाई शपथ

मनरेगा बचाओ अभियान का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

बेटी होतो रोहिणी आचार्य जैसी,पिता लालू यादव को देगी अपनी किडनी

सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, नूपुर शर्मा से अहंकार की बू आती है, पूरे देश से माफी मांगे

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment