Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में अमिताभ कुमार दास ने लिखा है कि ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी पुरी इंसानियत की विरासत है।हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है।पूरा बिहार इस पर फ़ख्र करता है।एक पुस्तक प्रेमी होने के नाते सरकार के इस फैसले से मुझे गहरा सदमा लगा है।नीतीश कुमार सरकार के इस फैसले के ख़िलाफ़ में अपना पदक लौटा रहा हूँ।

 

पटना:130 साल पुराने खुदा बख्श पब्लिक लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व सीनियर IPS अमिताभ कुमार दास ने अपना पुलिस मेडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लौटा दिया है।अपने पत्र में अमिताभ कुमार दास ने लिखा है कि ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी पुरी इंसानियत की विरासत है।हिंदुस्तान की गंगा जमुनी तहजीब की निशानी है।पूरा बिहार इस पर फ़ख्र करता है।एक पुस्तक प्रेमी होने के नाते सरकार के इस फैसले से मुझे गहरा सदमा लगा है।नीतीश कुमार सरकार के इस फैसले के ख़िलाफ़ में अपना पदक लौटा रहा हूँ।इससे पहले विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर खुदा बख्श लाइब्रेरी के एक हिस्से पर मंडरा रहे खतरे के बीच इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।धरोहर संरक्षण के लिए काम कर रही संस्था के सदस्यों ने नीतीश कुमार से कर्जन रीडिंग रूम को तोड़े जाने से बचाने के लिए दखल देने की अपील की है।उसने कहा कि इस मशहूर संस्थान के किसी भी हिस्से को गिराना न केवल पटना के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए ‘धरोहर की बहुत बड़ी क्षति’ होगी।’शनिवार को मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में दिल्ली स्थित इस एनजीओ की पटना शाखा ने किसी भी अन्य धरोहर भवन को पूर्ण या आंशिक रूप से नहीं गिराने की भी अपील की है जो ऐतिहासिक अशोक राजपथ पर कारगिल चौक से एनआईटी मोड़ तक प्रस्तावित उपरिगामी गलियारे के मार्ग में आ रहे हों।

इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में कारगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए एनआईटी मोड़ तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण में खुदाबख्श लाइब्रेरी की जमीन लेने के मामले में चल रहे विवाद पर पथ निर्माण विभाग ने स्थिति को स्पष्ट किया है। पथ निर्माण विभाग द्वारा रविवार को कहा गया कि लाइब्रेरी प्रबंधन की सहमति के बाद ही लाइब्रेरी की जमीन का अधिग्रहण होगा। पथ निर्माण विभाग का कहना है कि खुदाबख्श लाइब्रेरी के प्रबंधन की सहमति से एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए लाइब्रेरी परिसर के कुछ हिस्से की जमीन अधिग्रहण का फैसला किया गया था।

 

 

तीसरी बार गिरा भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल

राज्य के उद्यमियों एवं व्यवसायियों के साथ केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने की बैठक

लोकपाल ने 7 लग्ज़री BMW कारों के लिए जारी किया टेंडर, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

अब मदरसों में TET पास लोगों की ही बहाली होगी

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Cabinet Expansion: रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा बनीं गुजरात की नई शिक्षा मंत्री, भूपेंद्र पटेल सरकार में बड़ा फेरबदल

हज 2026 के लिए ऑनलाइन हज आवेदन जुलाई के दूसरे सप्ताह में भरे जाने की योजना,अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है:मोहम्मद राशिद हुसैन

Nationalist Bharat Bureau

ऋतु जायसवाल का राजद के नाम संदेश

जय महाभारत पार्टी ने की अपने प्रत्याशियों की घोषणा

बिहारशरीफ नगर निगम की मेयर अनीता देवी पर गलत जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने का आरोप, भाजपा नेता ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस

Leave a Comment