Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात में आज रैलियों का रेला, पीएम मोदी की तीन जनसभाएं, केजरीवाल और राहुल गांधी भी दिखाएंगे दम

NEW DELHI:Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत तमाम दलों ने अपनी तैयारियों को और धार दी है। पीएम मोदी आज तीन जनसभाएं करेंगे। वहीं, अमित शाह ताबड़तोड़ चार रैलियां कर पार्टी के लिए माहौल बनाएंगे। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी जनसभाएं करेंगे। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पहली बार चुनाव प्रचार के मैदान में उतर रहे हैं।गुजरात में सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा हो या कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी… सभी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रखी है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के लिए माहौल बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज पहली बार चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे हैं।  गुजरात में जैसे-जैसे मतदान (Gujarat Assembly 2022) की तारीख नजदीक आ रही है वैसे प्रचार और तेज होता जा रहा है. राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है. बीजेपी (BJP) की ओर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) भी आज तीन रैलियां करेंगे. वहीं कांग्रेस (Congress) भी प्रचार में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज गुजरात में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. दूसरी तरह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रोड शो करेंगे. बता दें कि गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर जबकि 5 दिसंबर को दूसरे चरण का चुनाव होगा।

 

Gujarat Assembly Election 2022: पीएम मोदी करेंगे तीन रैलियां 
पीएम मोदी की आज गुजरात में तीन रैलियां हैं. सुबह 11 बजे वह सुरेंद्र नगर में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद भरूच और नवसारी में भी पीएम मोदी की रैलियां हैं. पीएम मोदी की आज की रैलियां कोली और आदिवासी वोटर्स की बहुलता वाले इलाकों में होनी हैं. बता दें कि पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें कई चुनावी सभाओं को संबोधित करना है. पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह द्वारिका के खंभालिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह की आज कोडिनार, मालिया और भुज में भी चुनावी जनसभा होनी है. इसके अलावा बीजेपी के स्टार कैंपेनर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. कई केंद्रीय मंत्री भी आज बीजेपी के पक्ष में वोट मागेंगे.

 

Gujarat Assembly Election 2022: पीएम मोदी करेंगे तीन रैलियां 
पीएम मोदी की आज गुजरात में तीन रैलियां हैं. सुबह 11 बजे वह सुरेंद्र नगर में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद भरूच और नवसारी में भी पीएम मोदी की रैलियां हैं. पीएम मोदी की आज की रैलियां कोली और आदिवासी वोटर्स की बहुलता वाले इलाकों में होनी हैं. बता दें कि पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें कई चुनावी सभाओं को संबोधित करना है. पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह द्वारिका के खंभालिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. अमित शाह की आज कोडिनार, मालिया और भुज में भी चुनावी जनसभा होनी है. इसके अलावा बीजेपी के स्टार कैंपेनर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. कई केंद्रीय मंत्री भी आज बीजेपी के पक्ष में वोट मागेंगे.

 

Gujarat Assembly Election 2022: अरविंद केजरीवाल का आज अमरेली में रोड शो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात में रोड शो करेंगे. वह अमरेली में रोड शो करने जा रहे हैं. इस इलाके को पाटीदारों का गढ़ माना जाता है. गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है. पिछले कई दिनों से अरविंद केजरीवाल के ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं. उनके साथ ही पंजाब की सीएम भगवंत मान भी लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी प्रचार कर रहे हैं.

 

Gujarat Assembly Election 2022: अमित शाह का विरोधियों पर निशाना

अमित शाह ने कहा कि मोदी जी गुजरात के सीएम रहे। 2001-2014 तक का समय, देश भर के लोकतांत्रिक इतिहास के लिए ऐतिहासिक समय है। क्योंकि जब देश में यूपीए की सरकार थी, हर स्तर पर जनता में निराशा थी। उस वक्त मोदी जी ने सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी विकास का एक मॉडल दिया।

 

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में कई समस्याओं का समाधान- Hardik Patel

भाजपा प्रत्याशी हार्दिक पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार के मौजूदा कोटा में गड़बड़ी किए बिना 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण देने के फैसले से गुजरात में पाटीदारों के आरक्षण समेत कई समस्याओं का समाधान हुआ है।

 

 

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ीं

सिद्धपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चंदनजी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दनजी ठाकोर के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चंदनजी ठाकोर ने एक जनसभा के दौरान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 का उल्लंघन किया है।

Mallikarjun Kharge का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों को लागत प्लस 50 प्रतिशत न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया।

 

 

Gujarat Assembly Election 2022: विपक्ष पर हमलावर पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात में चार रैलियां की थीं। मोदी ने इस दौरान विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। मोदी ने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे एक कांग्रेस नेता एक महिला के साथ पदयात्रा कर रहे थे। वो महिला नर्मदा विरोधी कार्यकर्ता थी। वह और अन्य लोगों ने कानूनी अड़चनें पैदा करके परियोजना को तीन दशकों तक रोके रखा था।

Bhumi Survey: जमीन सर्वेक्षण के बीच बड़ा निर्देश जारी

पीएम मोदी का कर्नाटक-गोवा दौरा: गोकर्ण मठ के 550 वर्ष समारोह में होंगे शामिल

Nationalist Bharat Bureau

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

जवनिया पहुंचे दीपंकर भट्टाचार्य, गंगा से कटाव व राहत-बचाव का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला का शुभारंभ

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में दिवाली के बाद वायु-गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में, धुंध का असर बढ़ा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले तेजस्वी यादव

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Teacher Recruitment 2023: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को सौंपी 90,804 माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना,इसी माह आयोग से प्रकाशित होगा नियुक्ति का विज्ञापन

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment