Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

पटना:पटना में शुक्रवार को TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के बिहार प्रवक्ता प्रांजल सिंह ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में “जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार” चल रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि पटना में सुबह से ही पुलिस की असामान्य तैनाती इस बात का संकेत दे रही थी कि छात्रों के विरोध को बलपूर्वक दबाने की तैयारी की जा चुकी है।

 

प्रांजल सिंह ने आरोप लगाया कि TRE-4 अभ्यर्थियों को न्याय देने के बजाय सरकार ने उन पर लाठियां बरसाईं। उन्होंने कहा कि “जिन हाथों में नियुक्ति पत्र होना चाहिए था, उन पर डंडे बरसाए गए। जिन युवाओं को न्याय मिलना चाहिए था, उन्हें सड़कों पर अपमानित किया गया।” उन्होंने इसे प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि “सत्ता के अहंकार” का प्रतीक बताया।

AAP प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विरोध और सवालों का जवाब संवाद से नहीं बल्कि पुलिस बल से दे रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज बिहार के युवाओं के सपनों पर हमला है और सरकार यह भूल रही है कि “छात्र झुक सकते हैं, टूटते नहीं।”

 

TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सीतामढ़ी के सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, रेलवे ओवरब्रिज और नई ट्रेनों की मांग रखी

Nationalist Bharat Bureau

हॉस्टल में छात्रा की मौत पर तेज प्रताप यादव की बड़ी मांग, CBI जांच के लिए लिखा पत्र

Nationalist Bharat Bureau

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति दिल्ली शिफ्ट

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों का धरना जारी, कांग्रेस और लेफ्ट का राजभवन मार्च

Nationalist Bharat Bureau

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

Maharashtra New CM: कल सीएम पद की शपथ लेंगे फडणवीस, महायुति ने सरकार बनाने का दावा ठोका

Maharashtra, Jharkhand Election Date : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव की तारीखों का एलान, महाराष्ट्र में एक, झारखंड में दो चरण में होगा चुनाव, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे

विपक्षी एकता की बैठक से पहले मांझी का अलग होना बड़ा अपशकुन:मोदी

मणिपुर में बिहारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीतीश सरकार बधाई की पात्र,केंद्र अपना फर्ज निभाए:इरशाद अली आजाद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment