Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के फर्जी बिल पर सख्ती

सिवान जिले में पेट्रोल-डीजल के फर्जी, बढ़े-चढ़े और काल्पनिक बिलों पर अब पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी हो गई है। जिला दंडाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इस संबंध में कड़ा आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकारी धन की बर्बादी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब बिना सत्यापन के कोई भी पेट्रोल या डीजल का बिल पास नहीं होगा।

डीएम के निर्देश के अनुसार अब सभी सरकारी वाहनों के ईंधन बिल का लॉगबुक, GPS डेटा और ओडोमीटर रीडिंग से मिलान अनिवार्य होगा। नकद पर्ची या हाथ से लिखे गए बिल पूरी तरह अमान्य कर दिए गए हैं। वहीं, सभी पेट्रोल पंप संचालकों को केवल कंप्यूटर जनरेटेड बिल जारी करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें वाहन नंबर, ईंधन की मात्रा, दर, तारीख और समय का स्पष्ट उल्लेख होना जरूरी होगा।

प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि किसी स्तर पर मिलीभगत, लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आपराधिक मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। नगर निकायों के सभी वाहनों में GPS लगाना अनिवार्य किया गया है और असामान्य ईंधन खपत पाए जाने पर लिखित स्पष्टीकरण देना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों का लाइसेंस निलंबित या रद्द किया जा सकता है।

हाजीपुर में औद्योगिक इकाइयों का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा अध्यक्ष चुनाव: नितिन नबीन का नामांकन आज

Nationalist Bharat Bureau

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय बोले- पार्टी में पूरा मिलेगा मान-सम्मान

सुगौली सीट पर VIP को झटका, उम्मीदवार का नामांकन रद्द; चिराग पासवान को फायदा

kolkata airport fire:कोलकाता एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट 3 C पर आग लगी

बगावत की राह पर अजय निषाद,कार्यकर्ता संग गुप्त मीटिंग,महागठबंधन से संपर्क की चर्चा

भागलपुर: डीएम और एसएसपी ने छठ घाटों का नाव से किया निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Nationalist Bharat Bureau

पटना में ‘रोजगार दो या सत्ता छोड़ो’ कार्यक्रम की सफलता के लिए महानगर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

Leave a Comment