Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चेकिंग के नाम पर उतरवा दी महिला की शर्ट, गंभीर आरोप

बेंगलुरु: कभी-कभी ऐसी करना भी हो जाती हैं जिसस बहुत से लोगों को असद महसूस करना पड़ता है ऐसी ही एक घटना बैंगलोर के एयरपोर्ट पर घटित हो गई जिसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया । बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कृष्णा गढ़वी नाम की महिला ने एक गंभीर आरोप लगाया है. गढ़वी ने एक ट्वीट में बताया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान मुझसे शर्ट उतारने को कहा गया. सुरक्षा चौकी पर सिर्फ अंडर गार्मेंट्स पहनकर खड़ा रहना बहुत ही अपमानजनक है और इस जिस तरह लोग देख रहे थे वैसी अटेंशन तो कोई महिला नहीं चाहेगी. बेंगलुरु एयरपोर्ट आपको एक महिला को स्ट्रिप करने की क्या जरूरत पड़ गई.

खबरों के अनुसार महिला पर इस तरह के घटना के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट के द्वारा कार्रवाई भी की गई है । महिला के इस ट्वीट पर बेंगलुरु एयरपोर्ट की ओर से रिप्लाई भी आया है. एयरपोर्ट ने लिखा- नमस्ते कृष्णा , हमें आपको हुई परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। हमने इस मसले को अपनी संचालन टीम के सामने रखा है और इसे CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) द्वारा प्रबंधित सुरक्षा टीम को भी भेज दिया है. इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

व्हील चेयर पर बैठी 80 साल की महिला से उतवाए गए थे कपड़े

हालांकि इस तरह की घटना कोई पहली घटना नहीं है । इससे पहले भी कई बाघ इस तरह की घटना सामने आ चुकी है जिसमें लोगों को न सिर्फ और सहज किया है बल्कि मामले ने बहुत तूल भी  पकड़ लिया है।गौरतलब है कि बीते साल मार्च में असम के गोवाहाटी एयरपोर्ट से ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां CISF की एक महिला जवान ने एयरपोर्ट पर व्हील चेयर से आने वाली एक 80 साल की महिला, जिसका हिप इम्प्लांट हुआ था, उसकी कथित रूप से पट्टी हटाकर तलाशी ली थी. हालांकि इस मामले में बाद में CISF ने महिला जवान को सस्पेंड कर दिया था. महिला अपनी पोती के साथ गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंची थी. उसे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी. घटना के बाद गुवाहाटी समेत देश के सभी एयरपोर्ट की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ ने ट्वीट कर कहा कि यात्री की सुरक्षा और सम्मान दोनों जरूरी है.

पीड़िता महिला की बेटी ने सीआईएसएफ को टैग कर ट्वीट किया था, मेरी 80 साल की बूढ़ी मां की एयरपोर्ट सिक्योरिटी के दौरान पट्टी हटाई गई. सुरक्षाकर्मी उनके हिप इम्प्लांट का सबूत चाहते थे, इसलिए उन्हें कपड़े उतारने को मजबूर होना पड़ा. क्या हम सीनियर सिटीजन के साथ इस तरह का व्यवहार करते हैं?

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, यह घृणित है. मेरी 80 साल बूढ़ी मां को अंडरगारमेंट उतारने पड़े और उन्हें नग्न होना पड़ा. ‘ आखिर क्यों, क्यों’. वहीं सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि संबंधित कर्मियों ने महिला को अपने निचले शरीर के कपड़ों को उतारने लिए कहा था क्योंकि डिटेक्टर बीप हो रहा था. ये व्यक्ति के शरीर पर किसी धातु के होने का संकेत दे रहा था. ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने ऐसी परिस्थितियों में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया है.

बीजेपी के पहले पीएम थे नरसिम्हा राव:मणिशंकर अय्यर,भड़की बीजेपी

Nationalist Bharat Bureau

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने बनाई अमित शाह के साथ बैठक से दुरी

नीतीश कुमार हैं सबसे असहाय,अशक्त,अमान्य,अक्षम, विवश,बेबस,लाचार और मजबूर मुख्यमंत्री:तेजस्वी

‘ऑपरेशन सिंदूर’ जारी, पाक नौसेना सीमित रहने को मजबूर: नौसेना प्रमुख

शीतलहर का असर: कक्षा 8 तक स्कूल बंद, समय बदला

Nationalist Bharat Bureau

राजद कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि तथा बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाया गया

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री मोदी बोले – वह दिन दूर नहीं जब देश पूरी तरह माओवादी आतंक से मुक्त होगा

12 फरवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव की घोषणा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment