Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार ने बनाई अमित शाह के साथ बैठक से दुरी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से केंद्र सरकार की बैठक में शामिल नहीं होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में नीतीश कुमार नहीं आएंगे। इस बैठक में आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। लेकिन नीतीश कुमार की जगह बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी करेंगे।

 

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में केंद्रीय मंत्रालयों के मंत्री भी शामिल होंगे, जो वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों को विकास सहायता प्रदान करने में निकटता से जुड़े हुए हैं। उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और केंद्र, राज्यों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के वरिष्ठ अधिकारी भी विचार-विमर्श में भाग लेंगे।इससे पहले, नीतीश कुमार जुलाई 2024 में नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह लगातार तीसरा मौका है जब नीतीश ने नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाई। नीति आयोग की सातवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक अगस्त 2022 में हुई थी, जिसमें भी वह उपस्थित नहीं थे। वहीं, मई 2023 में हुई नीति आयोग की आठवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।नीतीश कुमार के इन बैठकों से दूरी बनाने को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं, जबकि इस बार की बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे।

मंगलुरु के पृथ्वीराज ने थाईलैंड की मोंटाकन से मंदिर में सात फेरे लेकर शादी की

तेज प्रताप का तेजस्वी से मेल, लालू परिवार में पिघली बर्फ

यूपी पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

Ratan Tata: रतन टाटा ने तबीयत बिगड़ने की खबर को अफवाह बताया, बोले- दावें निराधार हैं

Nationalist Bharat Bureau

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए मोहम्मद ज़ुबैर और प्रतीक सिन्हा को नामित करना भारत के लिए गर्व की बात

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

दिल्ली के प्रतिष्ठित द अशोक होटल को बेचने की तैयारी,सांकेतिक मूल्य 7,409 करोड़ रुपये तय

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने बिहार का सत्यानाश कर दिया:अजय आलोक

पूरे भारत में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती, अहिंसा और सत्य का संदेश गूंजा

Nationalist Bharat Bureau

पांच राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी, ECI का बड़ा फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment