Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

INDIA गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारी तेज

विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली तीसरी और अहम बैठक की तैयारी जोरशोर से चल रही है। बैठक के कार्यक्रम पर चर्चा करने और तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम मुंबई पहुंची है।

कांग्रेस की ओर से गुरदीप सिंह सप्पल, सैयद नसीर हुसैन जैसे वरिष्ठ नेता इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक की तैयारियों पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने मुंबई पहुंचे हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह दौरा बैठक की तैयारियों का जायजा लेने और बैठक के कार्यक्रम पर चर्चा के लिए है।

इंडिया की तीसरी बैठक महाविकास अघाड़ी गठबंधन के तीन घटक दलों कांग्रेस के समर्थन के साथ, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी के शरद पवार गुट द्वारा संयुक्त रूप से मुंबई में आयोजित की जा रही है। एमवीए घटक बैठक के कार्यक्रम के लिए बातचीत कर रहे हैं। इंडिया की तीसरी बैठक काफी अहम बताई जा रही है क्योंकि इसमें समन्वय के लिए कई कमेटियां बनाई जाएंगी और संयोजक भी तय किए जाएंगे।

इससे पहले 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को घेरने के मकसद से समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने के लिए विपक्षी दलों ने एक महीने के भीतर दो बैक-टू-बैक बैठकें की हैं। पहली बैठक 23 जून को बिहार के पटना में और दूसरी बैठक 18-19 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई थी। बेंगलुरु की बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन के लिए इंडिया के नाम को अंतिम रूप दिया गया था।

बेंगलुरु बैठक में 26 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता शामिल थे। इनके पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और कई अन्य शामिल हुए थे।

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार — “रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को जनता देगी जवाब”

चार दिन में दूसरे जैन मुनि ने त्यागे प्राण: सम्मेद शिखर के लिए अनशन पर थे; 3 दिसंबर को सुज्ञेयसागर जी ने छोड़ी थी देह

cradmin

DNA वाले सुधीर चौधरी की ZEE NEWS से विदाई

Paper Leak का साल रहा 2024,कई प्रतियोगी परीक्षाएं करनी पड़ीं रद्द

Nationalist Bharat Bureau

पुलिस मंथन 2025 की शुरुआत

Nationalist Bharat Bureau

पुतिन के करीबी की संपत्तियों का प्रबंधन: अमेरिकी कंपनी पर 71 लाख डॉलर जुर्माना

Nationalist Bharat Bureau

बेलसंड में बवाल:11 गिरफ्तार,74 नामजद,डेढ़ सौ अज्ञात पर केस

सोनपुर मेले में पहुंचने लगे दिल्ली व हरियाणा के चोर

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत के MLC कैंडिडेट राजेश रौशन की हार्ट अटैक से मौत,एक दिन पहले ही किया था नामांकन

Nationalist Bharat Bureau

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment