Nationalist Bharat
स्वास्थ्य

सुखी एवं खुशहाल जीवन का रहस्य स्वास्थ के प्रति चेतन रहना है:आनन्द माधव

Patna:सुखी एवं खुशहाल जीवन का रहस्य स्वास्थ के प्रति चेतन रहना है, जो स्वच्छता से ही संभव है।यह बात बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं रिसर्च विभाग के चेयरमैन आनन्द माधव ने आज शैल प्रदयुम्न सोसाइटी फ़ॉर डेवलपमेंट एंड चेंज द्वारा डिटॉल इंडिया के सहयोग से चलाया जा रहे बिहार में स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को संबोधित करते हुए कहा। ग़रीबों एवं ज़रूरतमंदों के बीच डिटॉल साबुन का वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग को एक स्वच्छ जीवन जीने का अधिकार है, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे। झुग्गी झोपड़ी में नाली और सड़क के किनारे एक अभिशप्त जीवन जानें को लोग मजबूर है। किसी और से कहीं अधिक सफ़ाई की इन्हें ज़रूरत है जिससे महामारी एवं अन्य बीमारियों से ये लोग अपना बचाव कर सकें। दूसरी ओर इनमें जागरूकता का भी घोर अभाव है।

 

पटना में आज यह अभियान बांकीपुर स्लम, अदालत घाट स्लम, अंटा हाट होते हुए गायत्री मंदिर के आस पास के स्लम एवं मलाई पकड़ी आदि स्लम एरिया में चलाया गया।समाज सेवी सिस्टर डोर्थी ने इस अवसर पर कहा कि साफ़ सफ़ाई हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। साफ़ रहना आस पास स्वच्छता बनाये रखना एक आदत होनी चाहिये। यह थोपने से नहीं होगा, लोगों को स्वयं आगे आना होगा। इस अवसर पर सामाज सेवी रामाशीष राय, बबली एवं कमलेश यादव भी उपस्थित रहे।

मुंबई कांग्रेस की 10 सूत्री ‘वाइप आउट पॉल्यूशन’ योजना जारी

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला सशक्त बिहार एवं विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार कर रहा है

Nationalist Bharat Bureau

विंटर सीजन में अदरक वाला दूध पीने के विशेष फायदों के बारे में जाने

cradmin

पटना एम्स में शुरू हुआ नेत्र बैंक, 14 दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं आंखें

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

नोहसा मध्य विद्यालय में टीकाकरण कैम्प में 260 लोगों को लगाया गया टिका

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

दर्द मुक्त बिहार: डॉ. रजनीश कांत की स्वस्थ और दर्द मुक्त जीवन के सपनों को साकार करने की अनूठी पहल

Nationalist Bharat Bureau

रक्तदान: जान लें कि रक्तदान से कैंसर का खतरा कम होता है, लेकिन फिर भी इसके कई फायदे हैं

cradmin

Leave a Comment