Nationalist Bharat
Entertainmentखेल समाचारटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

पटना: संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर से जुड़े बयान को कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा बनाने की रणनीति तैयार की है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश इकाई पार्टी हाईकमान के निर्देश पर *आंबेडकर सम्मान सप्ताह* आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन मात्र एक सप्ताह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान के खिलाफ उनके इस्तीफे की मांग करते हुए सभी प्रदेश कांग्रेस इकाईयों को *आंबेडकर सम्मान सप्ताह* आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सम्मान सप्ताह के बाद जनवरी के मध्य से कांग्रेस जनता के बीच जाने की योजना बना रही है। पार्टी बाबा साहब आंबेडकर के सम्मान के साथ-साथ अन्य मुद्दों को भी जनता के सामने लाएगी। इनमें कांग्रेस सांसदों और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर झूठे मुकदमों का आरोप प्रमुख रहेगा।

इस मसले पर 26 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की एक बैठक प्रस्तावित है, जिसमें बिहार और दिल्ली के आगामी चुनावों पर चर्चा के साथ-साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति के वोट बैंक को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है। राज्य में अनुसूचित जाति और जनजाति के वोटरों की संख्या करीब 21-22 प्रतिशत है, जो पिछले कुछ दशकों में कांग्रेस से दूर हो गए हैं।

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी का कहना है कि यह केवल चुनाव या वोट बैंक की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि संसद में महापुरुषों के अपमान की परंपरा शुरू हो गई है, जो निंदनीय है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकती।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने विरोध की एक नई परंपरा शुरू की है, जिसमें महापुरुषों और सांसदों का अपमान शामिल हो चुका है। कांग्रेस इस स्थिति का पुरजोर विरोध करेगी।

फिलहाल, कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है और बाबा साहब के सम्मान व राहुल गांधी के खिलाफ झूठे मुकदमों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष पर आक्रामक रुख अपनाती नजर आ रही है।

क्या आप को भी है नाख़ून चबनाने की आदत, जान लीजिए उसके ये नुकसान वरना जिंदगी भर पछताएंगे

दिल्ली के मोहन गार्डन में रिहायशी इमारत में पटाखों से लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

लोगों ने आंखें बंद कर खरीदी 5.65 लाख की Tata Tiago

Nationalist Bharat Bureau

भू माफिया ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर बेच दी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

लखीसराय में PDS घोटाले का आरोप, गरीबों तक पहुंचा घटिया और बदबूदार चावल

Nationalist Bharat Bureau

अर्चना भट का दूसरा गाना 29 अक्टूबर को होगा रिलीज, चंडीगढ़ में करेगी जम्मू का नाम रोशन

कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम का इस्तीफा, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

अमित शाह संग डिनर डिप्लोमेसी पर मिलेंगे बिहार एनडीए के नेता,बनाएंगे रणनीति

Nationalist Bharat Bureau

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

बिहार के चुनावी समर में कूदने को एक और पार्टी तैयार

Leave a Comment