Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

फिर धमकी मिली तो तेवर में आए पप्पू यादव

Patna:पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनके करीबियों को भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस बार नेपाल से पप्पू यादव को धमकी दी गई है और उनसे ट्विटर पर माफीनामा पोस्ट करने को कहा गया है। धमकी देने वालों ने कहा कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने यह भी बताया कि उन्हें मारने के लिए 6 लोगों ने सुपारी ले रखी है।

छठ महापर्व के दौरान पप्पू यादव अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे थे, तभी उन्हें नेपाल के नंबर से लगातार कॉल आ रही थी। काफी देर बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो दूसरी ओर से नेपाली भाषा में बातचीत शुरू हुई और गाली-गलौज की गई। कॉल करने वाले ने कहा कि इस बार पप्पू यादव को सबक सिखाया जाएगा। इस पर पप्पू यादव ने जवाब दिया, “सब गुंडे मरेंगे। कानून इन्हें देख लेगा।”

बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने धमकी दी कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इस पर पप्पू यादव ने पूछा कि वह नेपाल में कहां है। धमकी देने वाले ने कहा कि अगर पप्पू यादव अपनी जान बचाना चाहते हैं तो ट्विटर पर माफीनामा पोस्ट करें। उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए बताया कि पप्पू यादव के नाम की सुपारी दी जा चुकी है। दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के गैंग को दो घंटे में खत्म करने की बात कही थी, जिसके बाद से उन्हें और उनके समर्थकों को लगातार धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

इसी क्रम में दिल्ली में पप्पू यादव के निजी सचिव सादिक आलम को भी धमकी मिली है। उन्हें वॉट्सएप पर एक मैसेज मिला जिसमें पूछा गया कि क्या वह पप्पू यादव बोल रहे हैं। जब सादिक आलम ने अपना परिचय दिया तो कॉल करने वाले ने कहा कि पप्पू यादव को अपने आखिरी दिन गिनने चाहिए। जिस नंबर से यह धमकी आई, उसकी डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगी थी। इस धमकी को लेकर नई दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

इससे पहले भी दिल्ली का एक व्यक्ति पप्पू यादव को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, मधेपुरा जिले में पप्पू यादव के दो समर्थकों पर भी गोलीबारी की घटना हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पप्पू यादव ने सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह एसपी, आईजी और डीजीपी को शिकायतें दे चुके हैं और अब तक छह मामले दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

राज्य में प्रस्वीकृत 2459 मदरसों को सशर्त मिलेगा अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

फडणवीस-शिंदे बैठक के बाद महायुति में सुलह, मुंबई-ठाणे समेत सभी निगम चुनाव साथ लड़ेंगे

आजमगढ़ में CM योगी ने एसआईआर अभियान पर दी सख्त हिदायत

Nationalist Bharat Bureau

आनंद मोहन बहाना,सरकार माई समीकरण के दुर्दांत अपराधियों पर मेहरबान:सुशील मोदी

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

Supreme Court RTI Portal: सुप्रीम कोर्ट का ऑनलाइन RTI पोर्टल शुरू

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Nationalist Bharat Bureau

कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

IRCTC को चुनौती देंगे गौतम अदानी(GAUAM ADANI),टिकट बुकिंग सेवा कंपनी खरीदी

Nationalist Bharat Bureau

CM नीतीश कुमार पहुंचे MLC नीरज कुमार के पुत्र के स्नेहाशीष समारोह में, सादगीपूर्ण विवाह की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment