Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जगदीप धनकड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर द्रोपदी मुर्मू का नाम आगे करके चौंकाने वाली भाजपा ने अब उपराष्ट्रपति पड़ के लिए भी नाम का एलान करके सबको चौंका दिया है।बीजेपी मुख्यालय में पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद ( Vice President Election 2022) के लिए नामित किया गया है। आज ही जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar Vice President Candidate) ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। पीएमओ ने पीएम मोदी और और धनखड़ की तस्वीर भी पोस्ट की थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। इससे पहले कई नामों पर चर्चा हो रही थी मगर हमेशा की तरह बीजेपी ने इस बार भी चौंका दिया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त को होगी वोटिंग
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र 22 जुलाई तक वापस ले सकेंगे. देश का अगला उपराष्ट्रपति चुनने के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी.गौरतलब है कि देश के वर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है. वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने से चार दिन पहले ही ये साफ हो जाएगा कि देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा.

रीतलाल यादव पर ईडी की कार्रवाई का खतरा

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश की बड़ी पहल: 1 करोड़ रोजगार देने की प्रक्रिया तेज, 31 दिसंबर तक विभागों को आदेश

Nationalist Bharat Bureau

महानगर कांग्रेस की मीटिंग में चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श

Nationalist Bharat Bureau

बाबासाहेब के अपमान के विरोध में बसपा और ममता बनर्जी करेगी प्रदर्शन

Nationalist Bharat Bureau

लखीमपुर मामला: केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र की जमानत रद

इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के नए पदाधिकारियों की घोषणा,फ़ाहीमा खातून बनी अल्पसंख्यक महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

किसानों के बन्द में पूरे बिहार ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली आसपास में भीषण गर्मी,गुरुग्राम में 45 डिग्री पहुंचा पारा

दरभंगा में 6 साल की बच्ची से रेप खून से लथपथ लाश मिली

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment