Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गैस उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले,महज 700 रुपये में मिलेगा नया LPG सिलेंडर लेकिन…

नई दिल्ली:गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।इसको लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा है।राजनीतिक दलों का धरना प्रदर्शन होता रहता है।अब ऐसे में सरकार ने गैस को लेकर नया प्रयोग शुरू कर दिया है।अब गैस कंपनियां कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च करने जा रही हैं। यह ऐसे कंपोजिट सिलेंडर होंगे जो पुराने घरेलू एलपीजी सिलेंडर से 7 किलो हल्के होंगे और खूबसूरत भी होंगे।साथ ही आपको पता भी चल जाएगा कि इसमें कितनी गैस बची है।कंपोजिट्स सिलेंडर को मथुरा से लॉन्च कर दिया गया है।इस सिलेंडर की कीमत 700 रुपये बताई जा रही है लेकिन गैस सस्ती नहीं हुई है बल्कि इसमें 4 किलो गैस कम की गई है. यानी इसके अंदर सिर्फ 10 किलो गैस आएगी और इसकी कीमत 700 रुपये होगी जबकि 5 किलो सिलेंडर की कीमत 363 रुपये रखी गई है। एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एलपीजी के दाम कम नहीं हुए हैं, बल्कि कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी। पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध होगा।
पुराने सिलेंडर को कैसे बदलें?
इंडेन ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप के माध्यम से अपने पुराने गैस सिलेंडर को कंपोजिट स्मार्ट सिलेंडर से आसानी से बदल सकते हैं. इसके लिए उन्हें पुराने सिलेंडर और नए सिलेंडर के बीच सुरक्षा जमा के अंतर का भुगतान करना होगा। इंडेन वितरक आपके दरवाजे पर स्मार्ट सिलेंडर पहुंचाएंगे।अगर ग्राहक पुराने सिलेंडर को बदलना नहीं चाहते हैं तो वे इंडेन को 10 किलो के सिलेंडर के लिए 3350 रुपये या 5 किलो के सिलेंडर के लिए 2150 रुपये का भुगतान सुरक्षा जमा के रूप में कर सकते हैं।

छात्रा की मौत के बाद गर्ल्स हॉस्टल को लेकर जारी हुई नई गाइडलाइन

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

अगर आप सुबह उठते ही कॉफी पीना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं, यह सेहत से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है

Nationalist Bharat Bureau

‘कलम सत्याग्रह’ अभियान के तहत “द्वितीय प्रमंडलीय संवाद” का आयोजन

शारदा सिन्हा को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

PM मोदी ने 8 साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हासिल किए ये बड़े मुकाम

PM मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित, महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर जुटेगा देश-विदेश का आर्य समाज

लालगंज सीट: RJD ने मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी को दिया टिकट

Leave a Comment