Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता:प्रो.शशि प्रताप शाही

पटना:सोमवार को ए. एन. कॉलेज पटना के पुस्तकालय सभागार में विगत दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.शशि प्रताप शाही ने कहा कि महाविद्यालय की प्रगति में सभी शिक्षकों का योगदान है। शिक्षकों की कर्त्तव्यपरायणता और निष्ठा को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता है।अपनी सर्जनात्मक प्रतिभा से वे निरन्तर समाज को समृद्ध कर रहे होते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षक को उनके रिटायरमेंट से संबंधित सभी कागजात को दुरुस्त करके उन्हें सौंप दिया जाएगा। आज से एक नई स्वस्थ परम्परा की शुरुआत की जाती है। साथ हीं प्रधानाचार्य ने कहा कि 31 मार्च के पहले अवकाश प्राप्त शिक्षकों के लिए एक सुसज्जित कमरे की व्यवस्था की जाएगी। जहाँ आकर वे बैठ सकते हैं।कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी के सह समन्वयक डॉ.रत्ना अमृत ने किया।धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के बरसर प्रो. अजय कुमार ने किया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक डा.अरुण कुमार,प्रो.रीता कुमारी,डॉ.श्याम किशोर प्रसाद सिंह,प्रो.बबन कुमार सिंह,प्रो.विजय लक्ष्मी,डॉ.रमेश पाठक डॉ.संगीता सिन्हा को पुष्प गुच्छ एवं सॉल देकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर प्रो.अजय कुमार,प्रो.शैलेश सिंह,प्रो.शबनम ठाकुर,प्रो.माला सिंह,प्रो.प्रीति सिन्हा,प्रो.नरेन्द्र कुमार,डॉ. प्रीति कश्यप, डॉ. कुमारी वीना,डॉ.सुशील कुमार,डॉ.संजय कुमार सिंह समेत कई शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुरहानपुर में प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव से तनाव, चार गिरफ्तार

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बने महागठबंधन के CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM उम्मीदवार — कांग्रेस ने दिया समर्थन

अबू धाबी ग्रैंड प्रिक्स फिनाले रेस 2024 में भाग लेंगी श्रद्धा कपूर

बीपीएससी अभ्यर्थियों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तेजस्वी चुप नहीं बैठेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

डीजीसीए ने इंडिगो को झटका दिया, रोज़ 110 उड़ानें होंगी कम

तिरहुत के MLC कैंडिडेट राजेश रौशन की हार्ट अटैक से मौत,एक दिन पहले ही किया था नामांकन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

गंभीर अपराधियों पर एनकाउंटर ज़रूरी: जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

Nationalist Bharat Bureau

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

इमारत ए शरिया पहुंचे लालू यादव,कहा:4 जून को बनेगी इंडिया की सरकार

Leave a Comment