Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नीट एवं आईआईटी के बच्चों को झास इंस्टीट्यूट के द्वारा निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी

पटना:प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने समनपुरा राजा बाजार स्थित एसोसिएशन के प्रधान कार्यालय से वर्चुअली झांस इंस्टीट्यूट का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।झास इंस्टिट्यूट की नीव हिंदुस्तान के भविष्य को उज्जवल बनाने एवं बच्चों और उनके अभिभावकों के सपनों को साकार करने हेतु निस्वार्थ भावना से रखी गई है इस इंस्टिट्यूट का एकमात्र लक्ष्य है हिंदुस्तान के मेरीटोरियस एवं निम्न वर्ग के बच्चों को वह ऊंचाई एवं सफलता दिलाना जो दयनीय स्थिति या किसी अन्य मजबूरी के कारण उनके लिए एकमात्र सपना है।इस इंस्टिट्यूट पर अपने बरसों का अनुभव ज्ञान एवं मार्गदर्शन करते हुए बिहार के पूर्व डीजीपी और सुपर थर्टी के संस्थापक श्री अभयानंद जी उनकी अनुभवी आईआईटीयंस टीम और जाने-माने अनुभवी शिक्षकों की पैनी दृष्टि एवं पूर्ण सहयोग रहेगा ।झांस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर श्री अनीस हैदर ने बच्चों एवं अभिभावकों को अश्वस्त कराया है के इस इंस्टिट्यूट में उन्हें एक रुपया भी खर्च करने की आवश्यकता नहीं है विद्यार्थियों को श्रेष्ठ शिक्षा अच्छा खाना एवं रहने की सुविधा निःशुल्क मिलेगी।
विद्यार्थी एवं अभिभावक वेबसाइट एवं दूरभाष संख्या www.zhasinstitute.in
दूरभाष संख्या: 7644966461,7645973485 के माध्यम से इंस्टीट्यूट से संपर्क कर सकते हैं ।शमायल अहमद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्राइवेट स्कूलस एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने अभिभाषण में झास इंस्टीट्यूट के फाउंडर श्री अनीस हैदर समेत पूरी टीम को सहर्ष बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा भारतवर्ष में जब कोविड-19 के कारण कहीं ना कहीं पूरे देश की अर्थव्यवस्था बदहाल हो चुकी है खासतौर से एजुकेशन सेक्टर पर इसकी तलवार गिरी है लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के सपनों में कहीं ना कहीं बेरिया लगा रखी थी ऐसे में झांस इंस्टीट्यूट भगवान का वरदान बनकर आया है जो बच्चों को निशुल्क श्रेष्ठ शिक्षा प्रदान करने का नेक कार्य कर रहा है। ऐसे में एसोसिएशन से जुड़े देश भर के दो लाख प्राइवेट स्कूल के संचालकों समेत सभी विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग झांस इंस्टिट्यूट के साथ रहेगा।इस वर्चुअल उद्घाटन समारोह में झास इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर श्री अनीस हैदर,एसोसिएशन से जुड़े सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से धीरज मेहरोत्रा, तौफीक हुसैन रेणुका सूद, अब्दुल नजर, ए आर वर्मा, इफत रहमान, सदानंद मिश्रा, बिलाल नटर, कन्हैया प्रसाद, आसिफ इकबाल, अरुणा कुमारी,मसूदा यासमीन, अनामिका झा,हुजैफा आलम, मुनचुन झा, ज्योति प्रकाश, अजय कुमार पांडे, मुमताज आलम, वीरेंद्र पाठक हनी सिंह, मसर्रत फातमा मौजूद थे।

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भारी विरोध, महिलाओं ने बिजली कर्मियों को झाड़ू से मारकर भगाया

आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एजेंडा पेश किया,कई मांगे

लालगंज से राजद प्रत्याशी शिवानी शुक्ला को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की पहचान — बढ़ाई गई सुरक्षा

बकाया 14 हजार,बिल भेजा 6 करोड़

Nationalist Bharat Bureau

लालू प्रसाद से हाथ मिला कर नीतीश कुमार ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा:मोदी

Nationalist Bharat Bureau

नव निर्वाचित एमएलसी शशि यादव का अभिनंदन,सड़क से सदन तक कामकाजी महिलाओं के मुद्दे पर संघर्ष तेज करने का संकल्प

कलम सत्याग्रह अभियान की शुरुआत,बिहार में शिक्षा की दिशा एवं दशा पर बहस

Nationalist Bharat Bureau

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment