Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बनेगा देश का टूरिज्म कैपिटल,सीएम नीतीश ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर-2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और विभिन्न प्रदर्शनों का निरीक्षण कर संबंधित उत्पादों और सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि बिहार में देश का पर्यटन केंद्र बनने की पूरी क्षमता है। उन्होंने बताया कि राज्य की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरें इसे देश के अग्रणी पर्यटन स्थलों में से एक बना सकती हैं। केंद्र सरकार ने गया, बोधगया, राजगीर और नालंदा के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं, और “पर्यटन मित्र” और “पर्यटन दीदी” जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं। शेखावत ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत का पर्यटन उद्योग 500 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

ज्ञान भवन में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर का उद्धघाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय संस्कृति पर्यटन मंत्री गजेंद्र ङ्क्षसह शेखावत उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी

बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच के तहत राज्य में पर्यटन क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि नालंदा, गया, बोधगया और राजगीर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों के साथ-साथ “मेरा प्रखंड, मेरा गौरव” जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण पर्यटन स्थलों का भी विकास किया जा रहा है। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बिहार की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार आत्मज्ञान का केंद्र रहा है और इसका भ्रमण ज्ञानवर्धक होता है।पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि यह ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर राज्य के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के प्रतिनिधि, पर्यटन उद्योग से जुड़े संगठन और कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे, जो अगले दो दिनों तक इस मेले में हिस्सा लेंगे।

NEET UG PAPER LEAK: दो आरोपितों को मिली जमानत

18 वीं नेशनल स्काउट गाइड जंबूरी आज से , राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी शुभारंभ

27 सितंबर के भारत बंद को आम आदमी पार्टी का समर्थन

Nationalist Bharat Bureau

जन अधिकार युवा परिषद का हुआ विस्‍तार,33 प्रदेश महासचिव की भी घोषणा

BJP विधायक के गार्ड पर मारपीट का आरोप, पप्पू यादव की एंट्री से बढ़ा सियासी घमासान

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार भगोड़े के तौर पर मुख्यमंत्री पद छोड़कर भाग खड़े हुए थे,PK ने जदयू के अस्तित्व पर ही उठा दिया सवाल

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Teacher News:शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन जारी की

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली: शीतलहर से आज मिलेगी राहत, बारिश के आसार, कोहरा करेगा परेशान 

cradmin

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment