Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नेहरू की नीति का खामियाजा भुगत रहा देश:गिरिराज

किशनगंज:किशनगंज में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश आज भी नेहरू की नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के समय डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सुझाव दिया था कि सभी मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाए और हिंदुओं को भारत लाया जाए, लेकिन नेहरू ने इस सुझाव को नहीं माना। इसका परिणाम यह है कि आज सीमावर्ती इलाकों में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है और बड़ी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिए यहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन घुसपैठियों से डरने की बजाय हमें एकजुट होकर इसका सामना करना चाहिए। यह बातें उन्होंने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन मंगलवार को किशनगंज में कही।

गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि इन इलाकों में लव जिहाद के माध्यम से हिंदू लड़कियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है, और हिंदुओं को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के कई हिस्सों में हिंदू अब अल्पसंख्यक हो गए हैं, जिससे यहां आपसी एकता और भी जरूरी हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक हिंदू संगठित नहीं होंगे, यह यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने किशनगंज की स्थिति की तुलना कश्मीर से करते हुए कहा कि कुछ लोग यहां भी वैसा ही माहौल बनाना चाहते हैं, लेकिन हम यहां से जाने वाले नहीं हैं।उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की बढ़ती संख्या के कारण हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और पूजा-पाठ करने से रोका जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब हिंदुओं के मतांतरण का भी मुद्दा उठाया और कहा कि हमें जाति-व्यवस्था से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए ताकि इस तरह की गतिविधियों का विरोध किया जा सके।

इसके पूर्व गांधी चौक पर कलश लेकर साथ चल रहीं महिलाओं को पुलिस द्वारा मंत्री के काफिले से आगे बढ़ा दिया गया। इससे वे आक्रोशित हो गए। डीएम-एसपी से बात की। वहीं धरना पर बैठने की बात कहते हुए उन्होंने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को वापस बुलाया।

RBI ने लिया बड़ा फैसला: इस बैंक के लेन-देन पर रोक, ग्राहकों पर क्या होगा असर?

cradmin

लालू यादव का हालचाल जानने AIIMS पहुँचे राहुल गांधी,15 मिनट तक रहे

कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी को सरकार से मिला सुरक्षाकर्मी

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट जारी: सोमवार को 350+ फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच पोस्टर वार शुरू

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड :पूर्व सीएम चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, TMH में कराए गए भर्ती

एनडीए शासन में शिक्षा की स्थिति वहाँ पहुँच गई है जहाँ से पटरी पर लाने में वर्षों लग जायेंगे:राजद

Nationalist Bharat Bureau

सहरसा के जय कुमार ने संगीत में दिखाया दम, ‘सारेगामापा’ में मचाया धमाल

Nationalist Bharat Bureau

गिरिराज सिंह की की पदयात्रा दंगा – फसाद के लिए : दीपंकर भट्टाचार्य

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment