Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गिरिराज सिंह की की पदयात्रा दंगा – फसाद के लिए : दीपंकर भट्टाचार्य

पटना :16 अक्टूबर से होने वाली पार्टी की पदयात्रा में शामिल होने के लिए आज माले महासचिव नवादा रवाना हो गए. अपनी यात्रा शुरू करने के पहले उन्होंने कहा कि हमारी यात्रा न्यायपूर्ण नए बिहार के निर्माण के लिए है. हम न्याय की उम्मीद लेकर यात्रा में निकले हैं. हम अपनी यात्रा में दलित–गरीबों–महिलाओं पर जारी सामंती हिंसा, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन व पक्का मकान, स्मार्ट मीटर पर रोक, सभी लोगों की जमीन के कागजात दुरुस्त नहीं होने तक सर्वे पर रोक, स्कीम वर्कर के लिए न्यूनतम मजदूरी, बाढ़ का स्थाई निदान, आरक्षण वृद्धि को 9 वीं अनुसूची में शामिल करने, विशेष राज्य का दर्जा आदि मुद्दों को उठा रहे हैं, वहीं भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की यात्रा का मकसद राज्य में सांप्रदायिक उन्माद बिगाड़ने को निमित है.वे अमन–चैन बिगाड़ने और सांप्रदायिक उन्माद भड़काने की भाजपाई राजनीति के बड़े प्रवक्ता हैं जबकि विकास और लोकतंत्र के लिए अमन–सौहार्द जरूरी है. बिहार के सवालों से भागते हुए राज्य को अस्थिर करने और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण करने की इस साजिश को राज्य की जनता निश्चित तौर पर ठुकरा देगी.

 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की दुहाई देते रहने से कुछ नहीं होगा. भाजपा और जदयू अपनी विफलताओं का हिसाब और जवाब राज्य की जनता को दे.माले महासचिव के साथ मगध जोन के प्रभारी का. अमर, अरवल विधायक महानंद सिंह, फुलवारी विधायक का. गोपाल रविदास और घोसी विधायक का. रामबली सिंह यादव भी शामिल हैं. जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष धनंजय और एमएलसी शशि यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

 

शाहाबाद जोन की यात्रा का नेतृत्व करने के लिए पार्टी राज्य सचिव का. कुणाल, काराकाट सांसद का. राजा राम सिंह, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, ऐपवा की महासचिव मीना तिवारी, पूर्व विधायक का. मनोज मंजिल, काराकाट विधायक अरूण सिंह, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन भभुआ पहुंचेंगे. मिथिला जोन का नेतृत्व पार्टी के पोलित ब्यूरो के सदस्य का. धीरेन्द्र झा और पूर्व विधायक का. मंजू प्रकाश करेंगे. यह यात्रा मिथिला क्षेत्र के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए विभूतिपुर में संपन्न होगी.

 

तिरहुत जोन की यात्रा का नेतृत्व सिकटा विधायक का. वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता करेंगे. यह यात्रा भितहरवा से शुरू होकर मुजफ्फरपुर में संपन्न होगी.सारण जोन की यात्रा का नेतृत्व दरौली विधायक का. सत्यदेव राम, पूर्व विधायक का. अमरनाथ यादव, का. नईमुद्दीन अंसारी आदि नेता करेंगे. गोपालगंज, सिवान और सारण जिले में यह यात्रा होगी.27 अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार न्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

भागलपुर में अडाणी पावर ने एयर स्ट्रिप बनाने के लिए जमीन मांगी

Nationalist Bharat Bureau

META, Twitter, YouTube और Gmail को बिहार सरकार का नोटिस

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

शारदा सिन्हा के बेटे ने मां के लिए की पद्म विभूषण की माँग

Nationalist Bharat Bureau

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

सम्मान जनक सीटें मिले, बड़े दल बड़ा दिल दिखाए: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी स्कूल में दो छात्रों के यौन उत्पीड़न पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand assembly election 2024:RJD का JMM और कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति

Bihar Board ने रचा इतिहास, एक साथ मिले 3 ISO सर्टिफिकेट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में 17 अप्रैल 2026 से जनगणना

Leave a Comment