Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। यह हाई-स्पीड ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी और 22 जनवरी से नियमित सेवा में आ जाएगी। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन 958 किलोमीटर का सफर महज 14 घंटे में पूरा करेगी। इस ट्रेन में आधुनिक स्लीपर कोच, तेज रफ्तार और बेहतर आराम की सुविधा दी गई है।

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर के लिए टिकट और रिफंड नियमों को सामान्य ट्रेनों से अलग रखा है। इस ट्रेन में RAC की सुविधा नहीं होगी और केवल कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा की अनुमति मिलेगी। महिला यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और ड्यूटी पास धारकों को ही सीमित कोटा मिलेगा। अन्य किसी तरह की रियायत लागू नहीं होगी।

अगर यात्री टिकट कैंसिल करते हैं तो रिफंड जरूर मिलेगा, लेकिन कटौती सख्त होगी। रेलवे के मुताबिक, यदि कन्फर्म टिकट ट्रेन के प्रस्थान समय से 72 घंटे से ज्यादा पहले रद्द किया जाता है तो किराए का 25 प्रतिशत काट लिया जाएगा। वहीं अगर टिकट 72 घंटे से 8 घंटे पहले कैंसिल किया गया, तो 50 प्रतिशत किराया काटा जाएगा और आधी राशि ही वापस मिलेगी। जितनी देर से टिकट कैंसिल होगा, उतनी ही ज्यादा कटौती होगी।

 

Human Washing Machine: इंसानों के लिए लॉन्च हुई वॉशिंग मशीन

मेडिकल कॉलेज पर ED की 17 घंटे की छापेमारी

Nationalist Bharat Bureau

राबिया सैफी को इंसाफ दिलाने के लिए पटना की सड़कों पर उतरीं ऐपवा और दूसरी महिला संगठन की कार्यकर्ता

Nationalist Bharat Bureau

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक

Nationalist Bharat Bureau

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट कार्यालय में लगी भीषण आग, अहम दस्तावेजों के जलने की आशंका से हड़कंप

आंध्र प्रदेश के मंत्रियों ने केंद्र से 902 करोड़ की तत्काल राहत की मांग की

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा एम्स पर गरमाई राजनीति,सांसद ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

पटना पहुँचते ही गरजे आरसीपी सिंह,कहा:कार्यकर्ताओं से बात करके लूंगा कोई फ़ैसला

Nationalist Bharat Bureau

पुणे निकाय चुनाव से पहले बदले सियासी संकेत, पवार परिवार की नज़दीकी के आसार

Nationalist Bharat Bureau

पटना की सड़कों पर काँग्रेस का संग्राम,राहुल सोनिया को फंसाने का आरोप

Leave a Comment