Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

लखीमपुर खीरी मामले पर किसान संगठनों, एक्टू व अन्य का पटना में प्रदर्शन

पटना:लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा देने की घटना को अंग्रेजों से भी ज्यादा बर्बर दमन बताते हुए पटना में भाकपा माले के किसान संगठन व एक्टू सहित संयुक्त रुप से विरोध प्रदर्शन निकाल कर डाक बंगला पर मोदी का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने यूपी सरकार पर किसान विरोधी है होने का आरोप लगाते हुए तत्काल इस्तीफा देना मांग की।साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।इस अवसर पर ऐपवा नेत्री शशि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने खिलाफ माहौल बनता देखकर किसानों के आंदोलन को जानबूझकर इस तरह से खत्म करवाने की साजिश कर रही है।उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।प्रदर्शनकारियों ने गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करो ।मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर 302 का मुकदमा चलाओ।योगी मोदी शर्म करो के नारे लगाए।बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार शाम से हुए विवाद के बाद अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने किसानों की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इसके अलावा लखीमपुर जाने के रास्ते में प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

तेजप्रताप का मोदी पर तंज,दोगली सीरत से कैसे अपनी सूरत मिलाते हो।

Bihar:अब जहानाबाद में गायब हुए तीन पुल

बीपीएससी(BPSC)के 67वीं PT की परीक्षा रद्द

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस में बढ़ा असंतोष, ओवैसी के उभार को लेकर राशिद अल्वी की दो टूक

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

“तंदूरी चिकन, जलेबी और क्या-क्या..” : सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री ले जाने के फैसले को रद्द करते हुए SC की टिप्पणी….

किशनगंज के सांसद डॉ० मो० जावेद आज़ाद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक

रह्मानी 30 के छात्र ज़ौरेज़ अहमद को गूगल में 39 लाख सालाना पैकेज

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णिया में सड़क निर्माण पर सख्ती

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment