Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस समारोह, सीएम नीतीश हुए शामिल

पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में टोले के वयोवृद्ध नागरिक सिद्धेश्वर मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सीएम नीतीश ने सभी ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं और समाज में भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2011 से हर स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर वे महादलित टोलों में जाकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेते आ रहे हैं। मरांची महादलित टोला में अब तक कई विकास कार्य कराए गए हैं और आगे भी स्थानीय लोगों की मांगों के अनुरूप काम होगा। उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण, राज्य उच्च पथ-78 तक सड़क, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मध्य विद्यालय की चहारदीवारी और पंचायत के आहर-पईन के जीर्णोद्धार की घोषणा की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अंधता एवं दृष्टिहानि नियंत्रण योजना के तहत लाभार्थियों को चश्मा वितरित किया। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन वितरण प्रणाली और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और डमी चेक प्रदान किए गए। समारोह में सांसद संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

 

पार्टी लाइन कभी नहीं तोड़ी, ऑपरेशन सिंदूर पर आज भी कायम–शशि थरूर

दुनिया भर की हवाई सेवा प्रभावित, भारत में 300+ फ्लाइट्स लेट

Nationalist Bharat Bureau

एक लाख 78 हजार शिक्षकों की नियुक्ति से करोड़ों लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली : इरशाद अली आजाद

रितु जायसवाल बनाने जा रही हैं नई राजनीतिक पार्टी

संजय राउत का फडणवीस पर निशाना, कहा- जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है

नीतीश कुमार भगोड़े के तौर पर मुख्यमंत्री पद छोड़कर भाग खड़े हुए थे,PK ने जदयू के अस्तित्व पर ही उठा दिया सवाल

वैदिक मंत्रों के बीच संजय सिंह ने PHED विभाग का पदभार संभाला, भ्रष्टाचार पर सख्ती का एलान

Nationalist Bharat Bureau

DELHI-NCR सहित उत्तर भारत में कई जगह भूकंप के झटके, देर रात घरों से बाहर निकले लोग

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

चेतन आनंद को मिला मंत्री वाला बांग्ला,मंत्री बनने की चर्चा तेज़

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment